Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, येलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, येलो अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मॉनसून
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मॉनसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार, 17 अगस्त 2025 के लिए पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में आज गरज, तेज हवाओं, बारिश और वज्रपात की संभावना है। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।

    बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया

    IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में सोमवार तक एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना है। वर्तमान में यह सिस्टम ओडिशा, उत्तर आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के आसपास सक्रिय है। मॉनसून ट्रफ जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, बैतूल, छत्तीसगढ़ से होते हुए विशाखापत्तनम तक फैला हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में झारखंड सहित पड़ोसी राज्यों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है।

    दो दिनों बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव

    मौसम केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इसके बाद झारखंड में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से होगा। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

    Jharkhand Weather Report Monsoon becomes active again in Jharkhand Today's Weather Weather Report yellow alert issued आज का मौसम झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून झारखंड वेदर रिपोर्ट येलो अलर्ट जारी वेदर रिपोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के भाई की 3 करोड़ की संपत्ति अटैच
    Next Article कठुआ में बादल फटने से तबाही: 4 की मौ’त, 6 घायल, राहत कार्य जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.