Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 7:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन कर बोले विधायक, प्रतिभाओं को तरासने का बेहतरीन मौका
    झारखंड

    क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन कर बोले विधायक, प्रतिभाओं को तरासने का बेहतरीन मौका

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन तेनुघाट में किया गया है. तेनुघाट गोल्डन जुबली मैदान में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच का उद्घाटन करते हुए गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि ऐसे आयोजन से ग्रामीण स्तर पर जो खेल प्रतिभाओं का एक प्लेटफार्म मिलता है, ऐसी प्रतिभाओं को तरासने का बेहतरीन मौका है. श्री महतो ने आयोजन समिति के बेहतरीन प्रयास के लिए आयोजन समिति को बधाई दी. उन्होंने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र में चार खेल मैदान को स्टेडियम में परिणित करने का प्रस्ताव भेजा गया है. सरकार प्रयास कर रही है, मगर अभी तक सकारात्मक पहल नहीं आया है. आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा. जब तक स्टेडियम नहीं बन जाएगा तब तक हम प्रयास करते रहेंगे.

    जहर एकादश ने जीत दर्ज की 

    वहीं मैच में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को शानदार तरीके से खेलने के लिए कहा और कहा कि आपस में भाईचारा बनाए रखें. जिससे आगे वह राज्य स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे. सोमवार को खेले गए उद्घाटन मैच में जहर एकादश, तेनुघाट शिविर संख्या तीन की टीम ने यंग फाइटर एकादश की टीम को दो विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग फाइटर एकादश की टीम ने हेमंत के 15 गेंद में 20 रन के बदौलत आठ विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाया. वहीं जहर एकादश की ओर से सुनील कुमार ने दो विकेट लिया. जवाबी पारी खेलने उतरी जहर एकादश की टीम ने सुनील कुमार के 19 गेंद में 24 रन और सोहेल के 13 गेंद में 26 रनों के बदौलत दो विकेट से मैच जीत लिया. मैच में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले सुनील कुमार को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया.

    रॉयल स्टार तेनुघाट जूनियर की टीम जीती 

    वहीं दूसरे मैच में रॉयल स्टार तेनुघाट जूनियर की टीम ने भंडारीडह के टीम को 123 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल स्टार तेनुघाट जूनियर की टीम ने अजय की धुआंधार 19 गेंद में 55, गुरु के 23 गेंद में 43 रन तथा मोंटी के 9 गेंदों में 18 रनों की पारी के बदौलत निर्धारित बारह ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए. जवाबी पारी खेलते हुए भंडारीडह की टीम 29 रनों पर सिमट गई. रॉयल स्टार की ओर से सोएब ने तीन, मोंटी ने दो और अजय एवं क्रिश ने एक एक विकेट हासिल किए. मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अजय को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया. मैच में अंपायर की भूमिका दीपक यादव, सौरभ सिंह और राज आर्यन, कॉमेंटेटर की भूमिका शिवम कटरियार और सौरभ सिंह तथा स्कोरर की भूमिका आयुष कटरियार और पियूष कटरियार ने निभाई. टूर्नामेंट का उदघाटन गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, जिप सदस्य माला कुमारी, तेनुघाट मुखिया निलम श्रीवास्तव, उप मुखिया रीता देवी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में विक्की, लाल बाबू, चीकू कुमार, अमन सिंह, अंशु कुमार, रामजीत कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

    ये भी पढ़ें: मेदिनीनगर केंद्रीय कारा में भी छापेमारी, उपायुक्त ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

    आज की खबर करंट न्यूज गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो गोल्डन जुबली मैदान जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर तेनुघाट न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना जारी, ‘जिला दो या जेल दो’ के लगाये नारे
    Next Article पानी टेंकर के कुचलने से सीआईएसएफ जवान की मौत, आरोपी ड्राइवर को जेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एजी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा : 13 कोषागारों से 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, लिस्ट में कई डीएसपी समेत 614 पुलिसकर्मियों के नाम

    April 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026
    जमशेदपुर

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026
    Latest Posts

    एजी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा : 13 कोषागारों से 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, लिस्ट में कई डीएसपी समेत 614 पुलिसकर्मियों के नाम

    April 29, 2026

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026

    रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच : अजय सिंह

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.