Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 2:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»विधायक व एसपी ने किया नए थाना भवन का उद्घाटन, पुलिसकर्मियों को होगी सुविधा
    जामताड़ा

    विधायक व एसपी ने किया नए थाना भवन का उद्घाटन, पुलिसकर्मियों को होगी सुविधा

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: करमाटांड़ नए थाना भवन का उद्घाटन बुधवार को जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी व पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किया. उद्घाटन के दौरान थाना के पुलिसकर्मी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि नए थाना भवन का उद्घाटन होने से पुलिस कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगा. मेरा प्रयास होगा कि इस परिसर में आईटीआई कॉलेज, कस्तूरबा विद्यालय की स्थापना हो. आने वाले समय में बहुत जल्द सीकरपोसनी जोरिया पर पुल निर्माण किया जाएगा और करमाटांड़ रेलवे फाटक से शिकारपोसनी होते हुए मोहनपुर मोड़ तक सड़क निर्माण कराया जायेगा.

    इस मौके पर एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि अब इंतजार की बेला खत्म हो चुकी है. नए थाना भवन का उद्घाटन होने से आनेवाले लोकसभा चुनाव में भी पुलिस बल ठहराव को लेकर काफी मदद मिलेगी. इस दौरान एसपी ने कहा कि थाना भवन की साफ सफाई एवं वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान देना होगा. पुराने खंडहरों में पुलिस बल एवं पदाधिकारी को रहना पड़ता था, नए थाना भवन का उद्घाटन होने से सभी पुलिसकर्मी को भी काफी सुविधा मिलेगी.

    बता दें कि इस नए थाना भवन का कार्य जनवरी 2022 में आरंभ हुआ था. विभागीय निर्देशानुसार दिसंबर 2022 तक कार्य पूर्ण किया जाना चाहिए था. गुप्ता कंस्ट्रक्शन की शिथिलता ही कहेंगे कि कई बार बनने के बाद भी त्रुटियों की वजह से इस नए भवन का उद्घाटन नहीं हो पा रहा था. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लगोरी, अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी नूपुर कुमारी, साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम,  मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, प्रशिक्षित डीएसपी चंद्रशेखर, जामताड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मंडल, सार्जेंट मेजर बृजेश कुमार, सार्जेंट किशोर कुमार, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा, प्रखंड प्रमुख छोटेलाल कॉल, नारायणपुर थाना प्रभारी रंजीत कुमार गुप्ता, करमाटांड़ थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे, मुबारक अंसारी, रामरतन मंडल, शकूर अंसारी, कयूम अंसारी, शहजाद अंसारी रामदेव मंडल समेत सैकड़ो लोग उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर बैठक, अधिकारियों से बोले सीएम- हर हाल में अपराध पर लगाम लगाएं

    अनिमेष नैथानी आज की खबर इरफान अंसारी करंट न्यूज करमाटांड़ जामताड़ा जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर थाना थाना भवन नए थाना भवन न्यूज हेडलाइन पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी भवन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने जारी किया लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, नागपुर से नितिन गडकरी को टिकट
    Next Article डीसी ने की वनाधिकार समिति की बैठक, अंचलाधिकारियों को दिया महत्वपूर्ण निर्देश

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.