Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर बैठक, अधिकारियों से बोले सीएम- हर हाल में अपराध पर लगाम लगाएं
    झारखंड

    राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर बैठक, अधिकारियों से बोले सीएम- हर हाल में अपराध पर लगाम लगाएं

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2024No Comments7 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में राज्य की विधि व्यवस्था, रांची में यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों के अद्यतन स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में अपराध की घटनाओं पर हर हाल में लगाम लगाएं. राज्य में घटित अपराधिक घटनाओं की प्रवृत्ति को सूचीबद्ध करें. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पिछले कुछ समय में राज्य के भीतर घटित आपराधिक मामलों जैसे हत्या, डकैती, लूट, छिनतई, चोरी, साइबर अपराध सहित अन्य विभिन्न मामलों का अलग-अलग समीक्षा की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध मुक्त झारखंड का निर्माण उनकी सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े अपराधिक की घटनाओं की जांच कर, संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें. वैसे अपराधी जिन्होंने जमीन खरीद-बिक्री को लेकर हत्या तथा फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम दिया है उन्हें चिन्हित कर प्राथमिकता के तौर पर सजा दिलाई जाए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अफीम की खेती रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें. अफीम की खेती रोकने हेतु जंगल बचाओ ग्राम समितियों को साथ लेकर जागरूकता अभियान चलाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में साइबर क्राइम से जुड़ी घटनाओं की खबरें सुनने को मिली हैं. साइबर क्राइम पर भी प्राथमिकता के तौर पर कार्रवाई की जाए. साइबर क्राइम से सतर्क रहना जरूरी है इसके लिए लोगों को जागरुक भी करें.

    धनबाद जिला में विधि व्यवस्था को दुरुस्त करें

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने डीजीपी को निर्देश दिया कि बीते कुछ महीनों में धनबाद जिला में ऑर्गेनाइज्ड क्राईम सहित अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है. प्रशासन धनबाद जिला में विधि व्यवस्था के संधारण पर विशेष नजर रखे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विगत दिनों धनबाद में घटित घटनाओं की तफ्तीश शीघ्र पूरा कर पुलिस दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे. मुख्यमंत्री ने कहा कि धनबाद में अपराधिक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इस निमित्त प्रशासन प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे. मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि पिछले कुछ दिनों पहले राज्य के भीतर कई धार्मिक स्थलों पर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ एवं अन्य घटनाओं को अंजाम दिया गया है. इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधिक घटनाएं कहीं-कहीं घटती हैं परंतु इन घटनाओं का असर पूरे राज्य में होता है अतएव यह जरूरी है कि ऐसी घटनाओं से जुड़े अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना किसी एक जगह पर होती है लेकिन उस घटना की वजह से पूरे राज्य की छवि खराब होती है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि धार्मिक स्थलों पर किस उद्देश्य से असामाजिक तत्वों द्वारा अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है इसकी पूरी जांच होनी करें. राज्य के भीतर आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनी रहे यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है. पुलिस प्रशासन इन सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें तभी अपराध नियंत्रण में सफलता मिलेगी.

    शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाएं

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता की सुविधा के लिए यह जरूरी है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम किया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में विभिन्न तरह के निर्माण कार्य जैसे फ्लाईओवर निर्माण, वॉटर पाइपलाइन का कार्य, नाला का निर्माण इत्यादि की वजह से अगर ट्रैफिक से संबंधित समस्याएं उत्पन्न होती हैं तो इन सभी समस्याओं का वैकल्पिक उपाय निकलते हुए जाम की समस्या से आम जनता को निजात दिलाएं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रांची शहर में चलने वाले ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा चालकों को परमिट देने तथा रूट निर्धारित करने की दिशा में कार्रवाई करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची शहर के भीतर परिचालन व्यवस्था के सुधार हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य की जाए तभी ट्रैफिक की समस्या का समाधान किया जा सकेगा. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नगर निगम द्वारा संचालित  सिटी बसों के यात्री पड़ाव एवं समय का निर्धारण सुनिश्चित करें ताकि राहगीरों को सुविधा मिल सके. बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि रांची शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह जरूरी है कि सड़क किनारे लगने वाले फुटपाथ दुकानों को वेंडिंग जोन का निर्माण कराकर व्यवस्थित किया जाए, इस निमित्त रांची नगर निगम द्वारा शहर के 11 चिन्हित स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाने की दिशा में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वेंडिंग जोन निर्माण में अगर कोई समस्या उत्पन्न हो रही है तो मुख्य सचिव के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र कर लें.

    अवैध खनन में शामिल लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य में अवैध खनन एक बड़ा मुद्दा है. अवैध खनन को लेकर राज्य की छवि धूमिल हो रही है. अवैध माइनिंग की रोकथाम के लिए विशेष नजर रखने की जरूरत है. अवैध खनन से जुड़े लोगों पर पुलिस कानूनी-कार्रवाई सुनिश्चित करे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य और जिला स्तर पर अवैध खनन की रोकथाम के लिए गठित टास्क फोर्स को सक्रिय करें. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कोयला, बालू, लौह अयस्क, पत्थर सहित अन्य खनिज संपदाओं के अवैध खनन और उसके ट्रांसपोर्टिंग को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अवैध खनन रोकने के नाम पर सिर्फ वाहनों को पकड़ कर FIR दर्ज करने की खानापूर्ति न करें बल्कि बिना चालान के वाहनों में कैसे कोयला लोडिंग की जाती है इसकी भी जांच सुनिश्चित करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना चालान वाहनों में कोयला लोडिंग नही की जा सके इसके लिए खनन कार्य करने वाले कोयला कंपनियों की जिम्मेदारी तय करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर सिस्टम के भीतर कोई मिली भगत है तो, इसकी जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष यह जानकारी दी गई की 31 जनवरी 2024 तक अवैध खनन से संबंधित 1632 एफआईआर दर्ज किए गए हैं. 4557 वाहनों को जप्त किया गया है तथा 13 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि फाइन के रूप में वसूली की गई है.

    बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करें अधिकारी

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य में बालू घाटों के टेंडर प्रक्रियाओं में तेजी लाएं. राज्य की जनता को सुगमता पूर्वक बालू उपलब्ध कराया जा सके यह सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि कैटिगरी-I वाले चिन्हित 369 बालू घाटों को ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें. राज्य में 369 बालू घाटों का संचालन ग्राम पंचायत करेगी तभी ग्रामीण क्षेत्र के अलावा शहरी क्षेत्र में भी बालू की मांग को पूरा किया जा सकेगा. इस संदर्भ में मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने जानकारी दी की 369 बालू घाटों का संचालन पंचायत स्तर पर किए जाने का निर्णय लिया जा चुका है, संचालन की सभी प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया की राज्य में कैटिगरी-II की 444 बालू घाटों का टेंडर फाइनल कर दिया गया है. 444 बालू घाटों में से 241 बालू घाटों का एमडीओ एजेंसी फाइनल कर लिया गया है. 116 एमडीओ एजेंसियों के साथ एग्रीमेंट कर लिया गया है, पर्यावरण स्वीकृति मिलते ही इन सभी 116 घाटों में बालू का उठाव कार्य प्रारंभ किया जा सकेगा.

    ये रहें मौजूद

    बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, डीजीपी अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव वंदना दादेल, सचिव परिवहन कृपानंद झा, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, सचिव खनन जितेंद्र कुमार सिंह, सचिव उत्पाद एवं मद्य निषेध मुकेश कुमार, डीजी, विशेष शाखा अनुराग गुप्ता, एडीजी, अभियान संजय आनंद लाटकर, निदेशक खान शशि रंजन, परिवहन आयुक्त प्रवीण प्रकाश, आईजी सीआईडी असीम विक्रांत मिंज, डीआईजी विशेष शाखा एस कार्तिक, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी रांची चंदन सिन्हा, ट्रैफिक एसपी रांची सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, मानवाधिकार संघ की पहल पर आरोपी रांची से गिरफ्तार

    अपराध नियंत्रण अभियान संजय आनंद लाटकर अवैध खनन आईजी सीआईडी असीम विक्रांत मिंज आज की खबर उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा एडीजी एसएसपी रांची चंदन सिन्हा करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड मंत्रालय ट्रैफिक एसपी डीआईजी विशेष शाखा एस कार्तिक डीजी डीजीपी अजय कुमार सिंह डेली न्यूज ताजा खबर निदेशक खान शशि रंजन न्यूज हेडलाइन परिवहन आयुक्त प्रवीण प्रकाश प्रधान सचिव वंदना दादेल बालू मुख्य सचिव एल खियांग्ते मुख्य समाचार मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन यातायात व्यवस्था रांची लेटेस्ट न्यूज विशेष शाखा अनुराग गुप्ता सचिव उत्पाद एवं मद्य निषेध मुकेश कुमार सचिव खनन जितेंद्र कुमार सिंह सचिव परिवहन कृपानंद झा सड़क सुरक्षा सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचिराग पासवान ने की जेपी नड्डा से मुलाकात, गठबंधन का स्वरूप तैयार
    Next Article भाजपा ने जारी किया लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, नागपुर से नितिन गडकरी को टिकट

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.