Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 3:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विधायक अनंत सिंह की बाढ़ कोर्ट में हुई पेशी, भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, पढ़े पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    विधायक अनंत सिंह की बाढ़ कोर्ट में हुई पेशी, भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, पढ़े पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 25, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना : बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह को बाढ़ एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में रविवार सुबह पटना लाया गया। इसके बाद उन्हें बाढ़ अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है। अब उनका नया पता बेउर जेल होगा। उन्हें आज ही जेल में शिफ्ट किया जाएगा। विधायक को पटना हवाई अड्डे से कड़ी सुरक्षा के बीच बाढ़ लाया गया था।

    शनिवार रात से ही अनंत सिंह के समर्थक हवाई अड्डे और बाढ़ में जमा हो गए थे। इस वजह से पटना पुलिस ने हवाई अड्डे पर अतिरिक्त पुलिस बलों के साथ बड़े अधिकारियों की तैनाती की गई थी। शनिवार को खबर आई थी कि दोपहर चार बजे अनंत सिंह फ्लाइट के जरिए पटना आने वाले हैं। इसके बाद शाम छह और फिर रात के आठ बजे उनके हवाई अड्डे पर पहुंचने की खबर आई।

    अदालत ने खारिज की चार दिनों की ट्रांजिंट रिमांड की अर्जी

    दिल्ली की साकेत अदालत में अनंत सिंह की पेशी के दौरान पुलिस की तरफ से वकील ने चार दिनों की ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दाखिल की थी। जिसमें दलील दी गई कि विधायक को पटना ले जाने के लिए फ्लाइट का टिकट नहीं मिल रहा है जिस वजह से उन्हें चार दिनों की रिमांड पर बिहार पुलिस को सौंपा जाए। हालांकि साकेत अदालत ने बिहार पुलिस की दलील को खारिज कर दिया और दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड देते हुए आदेश दिया कि उन्हें सोमवार को बाढ़ अदालत में पेश करना होगा।

    एमपी स्टीकर लगी कार से अदालत पहुंची लिपि सिंह

    मामले की जांच अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लिपी सिंह शनिवार को जिस कार से साकेत अदालत पहुंची उसपर सांसद का स्टीकर लगा हुआ था। लिपि सिंह के पिता आरसीपी सिंह राज्यसभा के साथ ही उच्च सदन में जदयू के नेता भी हैं। जांच में पता चला है कि वह जिस कार से अदालत पहुंची थी वह बिहार के एक विधान परिषद् सदस्य (एमएलसी) के नाम पर पंजीकृत है। इससे सवाल खड़ा होता है कि एमएलसी की गाड़ी में सांसद का स्टीकर कैसे लगा हुआ था।

    समर्थकों पर पुलिस की नजर

    बिहार पुलिस अनंत सिंह के समर्थकों पर कड़ी नजर रख रही है। बाढ़ से लेकर पटना हवाई अड्डे तक उनके समर्थकों पर पैनी निगरानी रखी जा रही है। विधायक को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हवाई अड्डे से बाढ़ लाया जाएगा।

    कानून हाथ में लेने पर होगा केस

    अनंत सिंह की पेशी के दौरान यदि किसी ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो पुलिस उसपर कड़ी कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों की पहचान करके उनके ऊपर केस किया जाएगा।

    रविवार को कोर्ट में पुलिस ने किया पेश

    पुलिस ने रविवार को विधायक को बाढ़ की अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके बाद पुलिस उन्हें बेउर जेल शिफ्ट करेगी।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा के गुर्गो ने एके 47 के साथ जारी किया वीडियो, कहा पुलिस जबरन फंसा रही परिवार के सदस्यों को, सुजीत के पास कमी नहीं है लड़कों की, पढ़े पूरी रिपोर्ट
    Next Article 8 लाख का ईनामी नक्सली मुचाकी ने किया सरेंडर, नक्सलियों को ट्रेनिंग देने का करता था काम, जाने पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    CM हेमंत सोरेन फिर दिल्ली रवाना, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत…

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.