Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विधायक अंबा की पहल, मृतक के परिजनों को 15 लाख मुआवजा और एक परिजन को मिलेगी नौकरी
    झारखंड

    विधायक अंबा की पहल, मृतक के परिजनों को 15 लाख मुआवजा और एक परिजन को मिलेगी नौकरी

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: पतरातू औद्योगिक क्षेत्र के बर्नपुर सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत कटिया गरेवाटांड़ निवासी मृतक हरदयाल महतो के परिजनों को मुआवजा समेत अन्य मांगों को लेकर विधायक अंबा प्रसाद फैक्ट्री के बाहर डटी रही. विधायक ने इस दौरान मृतक के परिजनों को 15 लाख मुआवजा, नौकरी एवं मृतक के पत्नी को आजीवन पेंशन सुनिश्चित कराने की मांग की और रातभर फैक्ट्री के बाहर बैठी रहे. अहले सुबह 3:15 में प्रबंधन के साथ समझौता हुआ.  समझौता पत्र पर विधायक अंबा प्रसाद के अलावा कंपनी के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा गवाहों का हस्ताक्षर युक्त सहमति पत्र मृतक के भाई धर्मचंद कुमार, पिता उदयनाथ महतो, राजकिशोर महतो को सौंपा गया. विधायक ने कहा कि सोशल मीडिया से जानकारी मिली तो मृतक के परिजनों को उचित अधिकार दिलाने के लिए पहुंची. साथ ही कहा कि ग्रामीणों की मदद के लिए मैं सदैव तत्पर हूं. जनता की सेवा हमारा परम कर्तव्य है. मैं उनके सुख एवं दुख की घड़ी में सदैव साथ रहूंगी. वहीं विधायक अंबा प्रसाद ने मृतक के परिजनों को  अपने फंड से आर्थिक सहयोग भी दिया.

    क्या लिखा है समझौता पत्र में

    समझौता पत्र में लिखा गया कि पतरातू औद्योगिक क्षेत्र के बर्नपुर सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत कटिया गरेवाटांड़ निवासी मृतक हरदयाल महतो के परिजनों को 14 दिसंबर तक 15 लाख मुआवजा, मृतक के एक आश्रित को स्थाई नौकरी, मृतक की पत्नी को पीएफ के आधार पर आजीवन पेंशन दिया जाएगा. वहीं मृतक की पत्नी गर्भवती है इसलिए होने वाले बच्चे की 18 वर्ष तक शिक्षा की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी. मौके पर कटिया पंचायत के मुखिया किशोर महतो, प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुजीत पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह खरवार, अंजन प्रसाद, देवेंद्र महतो, रवि महतो, गिरी शंकर महतो, रतन कुमार महतो, पवन कुमार, लकी व कंपनी प्रबंधन की ओर से टीके राय, संजय अग्रवाल, मुकेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

     

     

    15 lakh compensation 15 लाख मुआवजा Amba Prasad Burnpur Cement Factory deceased family Hardayal Mahato initiative job to one family member Johar Live Mla Patratu Industrial Area Ramgarh resident of Katia Garewatand अंबा प्रसाद एक परिजन को नौकरी कटिया गरेवाटांड़ निवासी जोहार लाइव पतरातू औद्योगिक क्षेत्र परिजन पहल बर्नपुर सीमेंट फैक्ट्री मृतक रामगढ़ विधायक हरदयाल महतो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची बस ऑनर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह का निधन
    Next Article पलामू से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार होंगी I.N.D.I.A एलायंस की साझा उम्मीदवार !

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    झारखंड

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.