Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में भारत बंद का मिला-जुला असर, लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में भारत बंद का मिला-जुला असर, लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के आह्वान और विभिन्न राजनीतिक दलों तथा संगठनों के समर्थित एक दिवसीय भारत बंद का झारखंड में आज मिलाजुला असर देखने को मिला।

    राजधानी रांची में सुबह से ही लोगों ने एहतियातन अपनी दुकानें तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा है। रांची से चलने वाली यात्री बसों का परिचालन ठप है। राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख खुद सड़क पर उतरे। उन्होंने सुबह सात बजे से ही राजधानी में दुकानदारों के पास जाकर बंद को समर्थन देने की अपील की। वहीं, रांची में सुबह से ही कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामपंथी दलों के अलावा अन्य संगठनों के लोग अलग-अलग बैनर तले बंद के समर्थन में सड़क पर उतर रहे हैं।

    राजधानी की हृदयस्थली अल्बर्ट एक्का चौक के निकट सबसे पहले वामदलों के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए पहुंचे और कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। वामदलों के कार्यकर्ता रोटी की माला पहने थे। इस दौरान वामपंथी नेताओं ने कहा कि देश के अन्नदाताओं के कारण ही सभी का पेट भर रहा है। ऐसे संकट के समय में किसानों का समर्थन सभी का नैतिक दायित्व बनता है, इस कारण वे सड़क पर उतरे हैं।

    उपराजधानी दुमका में भी कांग्रेस और झामुमो के कार्यकर्ता बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे। संतालपरगना के विभिन्न जिलों साहेबगंज, जामताड़ा, गोड्डा, देवघर और पाकुड़ जिलों में भी भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। सुबह में घना कोहरा रहने के बावजूद झामुमो, कांग्रेस, राजद और वामपंथी दलों के नेता कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। झामुमो के पाकुड़ जिलाध्यक्ष श्याम यादव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदय लखमानी ने सड़क पर आवागमन को ठप कराया।

    इधर, राजधानी रांची से लंबी दूरी की सभी यात्री बसों का परिचालन बंद है, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में ऑटो का परिचालन भी आम दिनों की अपेक्षा कम है और दुकानें बंद रहने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि सरकारी कार्यालय और बैंक खुले हैं। रेल परिचालन को भी सामान्य बनाये रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किये गये हैं।
    भारत बंद को लेकर सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वज्रवाहन, अग्निशमन वाहन, अश्रु गैस प्रयोग वाहन और महिला पुलिस बल तथा रैपिड एक्शन फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

    Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाधु की काली करतूतः नाबालिग लड़की को लेकर साधु फरार, मामला दर्ज
    Next Article सोनारी गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, घर के मुखिया ने ही चलवाई थी गोली

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.