Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एक मां की थमती सांसों को नयी जिंदगी दे गये मंत्री इरफान… जानें कैसे
    जोहार ब्रेकिंग

    एक मां की थमती सांसों को नयी जिंदगी दे गये मंत्री इरफान… जानें कैसे

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 14, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मां
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : नारायणपुर के पाबिया केंदुआटांड गांव में जो घटना घटी, उसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। गुरुवार को गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय विशाल मुर्मू की असमय मृत्यु हो गई। इस त्रासदी ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। माता-पिता के लिए यह दुःस्वप्न से कम नहीं था। चारों ओर मातम पसरा हुआ था, आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
    स्वास्थ्य मंत्री जब शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे, तो माहौल बेहद गमगीन था। लेकिन तभी एक और अनहोनी ने सबको सकते में डाल दिया। मृतक की मां सुरजमनी मरांडी की हालत अचानक बिगड़ने लगी। दर्द और सदमे से उनका शरीर जवाब देने लगा, सांसें थमने लगी, नब्ज रुक गई, धड़कनें थम गईं। ऐसा लगा जैसे बेटे के गम में मां भी दम तोड़ रही है। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मंत्री इरफान अंसारी आगे बढ़े।

    यहां मंत्री इरफान अंसारी का एक अलग ही रूप देखने को मिला। न सिर्फ एक जनप्रतिनिधि, बल्कि एक कुशल और संवेदनशील डॉक्टर। उन्होंने बिना एक पल गंवाए तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। हर सेकंड कीमती था। लोगों की सांसे भी मानो थम गई थीं, सबकी निगाहें मंत्री पर टिकी थीं। कुछ ही पलों में जो चमत्कार हुआ, वह शब्दों से परे था। अचानक मां की धड़कनें लौट आईं, आंखों में हल्की हरकत हुई और कुछ ही देर में उनकी सांसें फिर से चलने लगीं। मनो चमत्कार हो गया।

    गांववालों की आंखों में आंसू थे, लेकिन इस बार ये आंसू राहत और कृतज्ञता के थे। सभी ने मंत्री इरफान अंसारी को ‘मसीहा’ कहकर पुकारा। लेकिन मंत्री ने तुरंत तीन और डॉक्टरों को बुलाया और इलाज की पूरी व्यवस्था करवाई। उनकी तत्परता और संवेदनशीलता ने यह साबित कर दिया कि उनके लिए राजनीति सिर्फ कुर्सी तक सीमित नहीं, बल्कि यह जनसेवा का माध्यम है।

    गांव के लोगों के लिए मंत्री इरफान अंसारी केवल एक नेता नहीं, वह एक संरक्षक, एक सच्चे जनसेवक और एक कुशल डॉक्टर के रूप में उभरकर सामने आए हैं। उनकी कार्यशैली ने यह दिखा दिया कि वह गरीबों और जरूरतमंदों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनके प्रयासों से ना सिर्फ एक मां की जान बची, बल्कि लोगों के दिलों में उनके लिए सम्मान और भी बढ़ गया। मंत्री ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और उनकी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके साथ ही, उन्होंने प्रशासन को आदेश दिया कि जहां हादसा हुआ, वहां स्पीड ब्रेकर बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो।

    मौके पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा “आप लोगों ने मुझे एक जनसेवक के रूप में चुना है, और मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मेरे डॉक्टर होने का लाभ भी जनता को मिल रहा है। मैं जामताड़ा की जनता का हृदय से आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझ पर अटूट विश्वास रखा है। राहुल गांधी, हेमंत सोरेन और कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों, जरूरतमंदों और पीड़ितों के साथ खड़ी है। जनसेवा और हर जीवन की रक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है।”

    Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची, कल BIT के कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

    Minister Irfan gave a new life to a dying mother... know how एक मां की थमती सांसों को नयी जिंदगी दे गये मंत्री इरफान... जानें कैसे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRMC के प्रतिष्ठान सील करते ही व्यवसायी भरने लगे फाइन
    Next Article वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमिका ने कुएं में लगा दी छलांग… जानें क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.