जमशेदपुर : बहरागोड़ा से जमशेदपुर आने के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सड़क हादसे में घायल जिस युवक को भिजवाया अस्पताल, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई है. मृतक उड़ीसा के मयूरभंज का रहने वाला था. बता दें कि सड़क हादसे में प्रवीण कुमार घायल हो गए थे, जिसके बाद उधर से गुजर रहे मंत्री ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अपनी स्कॉट जिप्सी से एमजीएम अस्पताल भिजवाया था. साथ ही एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक को फोन करके इलाज कराने का निर्देश भी दिया था. हालांकि, घायल को नहीं बचाया जा सका.
सड़क हादसे में घायल की हो गई मौत, मंत्री बन्ना गुप्ता ने भिजवाया था अस्पताल

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleसंकल्प यात्रा : बाबूलाल मरांडी ने JMM, कांग्रेस पर साधा निशाना
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

