Ranchi : ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में देरी पर नाराजगी जताई है। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि तीन महीने के भीतर सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए।
मंत्री ने एचआर और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों पर नियम संगत कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार JSLPS में लगभग 1500 पद लंबे समय से खाली हैं। पहले कोविड-19 के कारण प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। बाद में सरकार ने नियुक्ति करने का निर्देश दिया, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। कुछ समय के लिए JSLPS के सीईओ का पद भी खाली था। मंजूनाथ भजन्त्री कुछ समय तक सीईओ रहे, लेकिन व्यस्तताओं के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अब कंचन सिंह को सीईओ नियुक्त किया गया है।
मंत्री ने कहा कि नियुक्तियां प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएं, क्योंकि रिक्तियों के कारण राज्य से लेकर प्रखंड स्तर तक JSLPS का काम प्रभावित हो रहा है।
Also Read : बिहार के इस जगह बनेगा अंतरराष्ट्रीय शुगर रिसर्च सेंटर
Also Read : IPL 2025 : प्लेऑफ की जंग में आज मुंबई और दिल्ली आमने-सामने… जानें पिच रोपॉट
Also Read : महारानी ट्रेवल्स की 4 बस जलकर खाक, घंटों मशक्कत के बाद आ’ग पर काबू
Also Read : डायन होने के शक में दो महिलाओं की ह’त्या, पांच आरोपी गिरफ्तार
Also Read : झारखंड में TAC की अहम बैठक आज, छह प्रस्तावों पर होगा विचार
Also Read : विदेश मंत्री जयशंकर ने की डेनमार्क की प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन से मुलाकात, PM मोदी का दिया संदेश
Also Read : BREAKING : अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने 20 नक्सलियों को किया ढेर
Also Read : सरकारी माध्यमिक स्कूलों में नई नियुक्ति नियमावली लागू
Also Read : बेकाबू हाइवा ने चार दुकानों को किया क्षतिग्रस्त, एक जख्मी