Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 10:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»बदला की नीयत से की गयी थी तौकीर की ह’त्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    जमशेदपुर

    बदला की नीयत से की गयी थी तौकीर की ह’त्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurNovember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तौकीर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में गुरुवार देर रात हुए तौकीर उर्फ़ गोरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मसूद इकबाल उर्फ़ अयान पुलिस के शिकंजे में आ गया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्तौल बरामद की है, जबकि घटनास्थल से छह खोखे भी जुटाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि पूरी वारदात पुराने विवाद के बदले की नीयत से की गई।

    शुक्रवार को प्रेस वार्ता में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि तौकीर और अयान के बीच लंबे समय से तनातनी चली आ रही थी। सितंबर माह में तौकीर ने अयान पर चापड़ से हमला किया था, जिसे लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। उसी विवाद को निपटाने के लिए गुरुवार रात अयान और उसके साथियों ने मिलकर तौकीर की हत्या की योजना बनाई।

    घटना की रात आरोपित कार से मौके पर पहुंचे और तौकीर को घेरकर अयान ने पिस्तौल से लगातार छह गोलियां दागीं। गोलियों के बाद उस पर चापड़ से भी हमला किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अयान को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

    सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि तौकीर खुद भी कई गंभीर मामलों में आरोपित था। इस साल उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और मारपीट जैसे आरोपों में तीन मामले दर्ज हुए थे। फिलहाल अयान को जेल भेज दिया गया है और घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    Also Read : रांची में बोरिंग कराना हुआ महंगा, अब प्रति फुट देने होंगे इतने रुपये

    main accused arrested Tauqeer was murdered out of revenge बदला की नीयत से की गयी थी तौकीर की हत्या मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में बोरिंग कराना हुआ महंगा, अब प्रति फुट देने होंगे इतने रुपये
    Next Article एसएसपी राकेश रंजन की पहल से गांवों में बढ़ा भरोसा, पुलिस–जनता साथ आई

    Related Posts

    चाईबासा

    18 साल के युवक ने की फंदे पर लटकी मिली ला’श, जांच में जुटी पुलिस

    April 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में शराब तस्करों पर पुलिस का प्रहार, बिहार के 6 लोग 840 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार

    April 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस कसेगी शिकंजा, SSP ने दिए अभियान के निर्देश

    April 26, 2026
    Latest Posts

    18 साल के युवक ने की फंदे पर लटकी मिली ला’श, जांच में जुटी पुलिस

    April 26, 2026

    पलामू में शराब तस्करों पर पुलिस का प्रहार, बिहार के 6 लोग 840 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार

    April 26, 2026

    रांची में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस कसेगी शिकंजा, SSP ने दिए अभियान के निर्देश

    April 26, 2026

    JET परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, अधिसूचना जारी

    April 26, 2026

    बंद घर का ताला तोड़ 50 लाख के गहनों की चोरी, शादी में गया था परिवार

    April 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.