Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 1:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
    चाईबासा

    टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टाटा स्टील
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : टाटा स्टील में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर सैकड़ों युवाओं से लाखों रुपये की ठगी का गंभीर मामला मंगलवार को सामने आया है। आरोपित युवक ने खुद को टाटा स्टील का अधिकृत वेंडर बताकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे वसूले और बाद में फरार हो गया, जिससे पीड़ितों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार, सूर्य प्रताप सिंह नामक युवक ने खुद को टाटा स्टील का आरबीसीबीडी वेंडर बताते हुए लोगों से संपर्क किया और नौकरी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही। उसने प्रति व्यक्ति 1075 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क तय किया और भुगतान के लिए ज्योति कुमार के नाम से जारी एक क्यूआर कोड उपलब्ध कराया। इसी क्यूआर कोड के माध्यम से कुल 674 लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए गए। इस तरह करीब 7 लाख 24 हजार रुपये की राशि ठगी का शिकार हो गई।

    मामले की शिकायत मझगांव थाना क्षेत्र के खड़पोस गांव निवासी नरेश दास ने पुलिस अधीक्षक अमित रेणु से की है। नरेश दास के अनुसार, उन्होंने स्वयं लगभग 250 लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया था। उनके अलावा भवानी शंकर पान, लाल सिंह सिंकु, महेश दास, राजू सोरेन, दोमन मुर्मु और भगवान तापे ने भी कई लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया, जो बाद में ठगी का शिकार हुए।

    पीड़ितों को 4 दिसंबर को टाटा स्टील परिसर बुलाया गया था, जिससे उन्हें नौकरी मिलने का भरोसा और पुख्ता हो गया। लेकिन उसी दिन सूर्य प्रताप सिंह का मोबाइल फोन बंद हो गया और वह अचानक गायब हो गया। इसके बाद लोगों को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।

    इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी को भी पैसे न दें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते ऐसे ठगों पर कार्रवाई की जा सके।

    Also Read : छात्रहित की लड़ाई तेज, 24 दिसंबर को झारखंड में शुरू होगा बड़ा ट्विटर अभियान

    674 लोग बने शिकार Millions of rupees swindled in a job scam at Tata Steel; 674 people fell victim. टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऊर्जा विभाग में शीर्ष पद खाली रहने पर डॉ. प्रदीप वर्मा ने सरकार को घेरा, क्या बोले… जानें
    Next Article जामताड़ा में क्रिसमस उत्सव बना यादगार, खेल और संस्कृति का शानदार संगम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026
    जमशेदपुर

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026
    Latest Posts

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026

    रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच : अजय सिंह

    April 28, 2026

    झारखंड कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर, रांची में दो नए फ्लाईओवर को मंजूरी

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.