Ranchi : झारखंड में छात्रों के अधिकारों और लंबित छात्रवृत्ति भुगतान जैसी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे छात्रहित सर्वोपरि मंच ने 24 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित डिजिटल / ट्विटर अभियान का समर्थन किया है। मंच ने छात्रों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान में शामिल होकर अपनी समस्याओं को सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार और संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाएं।
प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार राणा और अन्य नेताओं ने कहा कि छात्र हित सर्वोपरि मंच तब तक छात्रों की आवाज़ हर संवैधानिक, लोकतांत्रिक और डिजिटल मंच पर उठाता रहेगा जब तक सभी पात्र छात्रों को उनकी छात्रवृत्ति और शैक्षणिक अधिकार नहीं मिल जाते।
इस अभियान में प्रमुख हैशटैग #ReleaseScholarship का उपयोग किया जाएगा और छात्रों से आग्रह है कि वे अपने ट्वीट में संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को टैग करें।
Also Read : रांची में नाची से बाची जनजातीय स्वशासन महोत्सव शुरू, दो दिन तक चलेंगे कार्यक्रम


