Dumka : दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लाखों रुपये कीमत के प्रतिबंधित कफ सिरप कोरेक्स चोरी हो गई। पुलिस ने यह कफ सिरप 16 दिसंबर को कुसुमडीह स्थित एक कमरे से जब्त किया था और कमरे में ताला लगाकर छोड़ दिया था।
सूत्रों के अनुसार, शनिवार देर रात माफिया ने शटर का ताला तोड़कर कमरे में घुसा और सारे कफ सिरप चुरा लिए। चोरी के बाद उन्होंने शटर में नया ताला लगाकर किसी को शक नहीं होने दिया।
सुबह स्थानीय लोगों ने चोरी की जानकारी दी। इसके बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस, सीओ और ड्रग विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी की मौजूदगी में शटर खोला गया तो अंदर से सभी कफ सिरप गायब पाए गए।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध माफियाओं की तलाश की जा रही है। घटना पुलिस की निगरानी में होने के कारण इलाके में खलबली मच गई है।
Also Read : कल पटना में बदला रहेगा ट्रैफिक रूट… जानें वजह
Also Read : राज्य में पुलिस भवन और बैरक निर्माण को मिली 34 करोड़ से अधिक की मंजूरी
Also Read : शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 476 अंक उछला


