Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»मेक्सिको की फातिमा बनीं मिस यूनिवर्स 2025, भारत की मनिका का क्या रहा पोजीशन… जानें
    देश

    मेक्सिको की फातिमा बनीं मिस यूनिवर्स 2025, भारत की मनिका का क्या रहा पोजीशन… जानें

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2025Updated:November 21, 2025No Comments2 Mins Read54
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मेक्सिको
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : थाईलैंड के बैंकॉक में 21 नवंबर को मिस यूनिवर्स 2025 का भव्य फिनाले आयोजित हुआ। भारतीय समयानुसार यह कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे शुरू हुआ। इस प्रतियोगिता में मेक्सिको की फातिमा ने मिस यूनिवर्स 2025 का ताज अपने नाम कर लिया। फर्स्ट रनर-अप कोटे डी आइवर, सेकेंड रनर-अप वेनेजुएला और थर्ड रनर-अप फिलीपींस रहीं। भारत का प्रतिनिधित्व 22 वर्षीय मनिका विश्वकर्मा कर रही थीं, लेकिन वे टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं। टॉप 12 फाइनलिस्ट में चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड, माल्टा और कोट डी आइवर की प्रतिभागी शामिल थीं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Miss Universe (@missuniverse)

    मिस यूनिवर्स 2024 ने पहनाया ताज

    मिस यूनिवर्स 2024 की विजेता डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग थीं, जिन्होंने पिछले वर्ष 16 नवंबर 2024 को यह खिताब जीता था। उन्होंने फिनाले में फातिमा को ताज पहनाकर नई मिस यूनिवर्स की घोषणा की।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Miss Universe (@missuniverse)

    1952 से मिस यूनिवर्स संगठन महिलाओं को देता है विश्वस्तरीय मंच

    1952 में स्थापित मिस यूनिवर्स संगठन दुनिया भर की महिलाओं को लीडरशिप, एजुकेशन, सोशल इम्पैक्ट, डाइवर्सिटी और पर्सनल डेवलपमेंट के लिए प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।

    विवादों में रहा मिस यूनिवर्स 2025

    इस साल की प्रतियोगिता विवादों और धांधली के आरोपों के कारण चर्चा में रही। फाइनल से तीन दिन पहले जज और म्यूजिशियन उमर हार्फूच ने इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद दूसरे जज, फ्रांसीसी फुटबॉल मैनेजर क्लाउड मैकेले ने भी अपना पद छोड़ दिया, जिससे विवाद और गहरा गया।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Miss Universe (@missuniverse)

    फातिमा दो हफ्ते पहले भी विवादों में आई थीं

    मिस मेक्सिको फातिमा बॉश फिनाले से दो सप्ताह पहले भी विवाद में आ गई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार मिस यूनिवर्स की मेजबान नवात इत्सराग्रिसिल ने एक मीटिंग में फातिमा की पब्लिकली आलोचना की थी और लाइव स्ट्रीम के दौरान उन्हें “Dumbhead” कह दिया था। इससे नाराज़ होकर फातिमा ने मीटिंग से वॉकआउट कर दिया था। विवादों के बीच फातिमा ने अंततः मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

    Also Read : BREAKING : झारखंड-बंगाल में कोयला कारोबारी के 42 ठिकानों पर ED की रेड, भारी मात्रा में कैश व जेवरात मिले

    India's Manika fails to make it to the top 12 Mexico's Fatima crowned Miss Universe 2025 Miss Universe 2025: India's Manika fails to make it to the top 12 भारत की मनिका टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं मिस यूनिवर्स 2025 : भारत की मनिका टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं मेक्सिको की फातिमा बनीं मिस यूनिवर्स 2025
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : झारखंड-बंगाल में कोयला कारोबारी के 42 ठिकानों पर ED की रेड, भारी मात्रा में कैश व जेवरात मिले
    Next Article दिल्ली कार धमाका: एनक्रिप्टेड वीडियो से तैयार हो रहे थे आतंकी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.