Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2026 ♦ 10:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी की,भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात की सम्भवना
    झारखंड

    मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी की,भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात की सम्भवना

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः मौसम केंद्र रांची ने राज्य के 05 जिले पाकुड़, धनबाद, देवघर, दुमका और जामताड़ा के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है अपने तात्कालिक मौसम चेतावनी में मौसम केंद्र ने कहा है कि अगले 01 घंटे से 03 घंटे के अंदर इन जिलों के किसी न किसी भाग में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, मेघ गर्जन (थंडरिंग) के साथ-साथ वज्रपात और वर्षा की प्रबल संभावना जतायी है.

    खराब मौसम और वज्रपात की प्रबल संभावना को देखते हुए मौसम केंद्र, रांची ने जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है उन जिले के लोगों से अगले 03 घंटे तक सतर्क और सावधान रहने का आग्रह किया है. वज्रपात की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ के नीचे नहीं रहने, बिजली के खंभे से दूर रहने के साथ साथ किसानों से अगले तीन घंटे तक खेत में नहीं जाने की सलाह दी है. मौसम केंद्र ने अपने अलर्ट में स्पष्ट किया है कि मौसम साफ होने पर ही किसान खेतों में जाएं.

    आज सुबह में रांची का मौसम साफ था लेकिन दोपहर बाद से राजधानी रांची में भी आसमान में बादल छा गए हैं और बूंदाबांदी शुरू हो गई है. मौसम केंद्र रांची ने पहले से ही राज्य में दुर्गा पूजा के उत्साह में खराब मौसम और बारिश के खलल का पूर्वानुमान जारी किया हुआ है. पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के उत्तर ईस्ट की ओर बढ़ने का पूर्वानुमान है. जिसका असर झारखंड के ऊपर दिखने का पूर्वानुमान है, 02 अक्टूबर को राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात तथा 03 -04 अक्टूबर को राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है

    Weather
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा : पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 9 अपराधियों को किया गिरफ्तार
    Next Article पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले में पुलिसकर्मी शहीद, एक CRPF जवान घायल

    Related Posts

    झारखंड

    साहिबगंज में बारिश के बाद जलजमाव से फूटा लोगों का गुस्सा, फोरलेन सड़क जाम

    May 10, 2026
    झारखंड

    झारखंड में तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश, 15 मई तक सतर्क रहने की सलाह

    May 10, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026
    Latest Posts

    साहिबगंज में बारिश के बाद जलजमाव से फूटा लोगों का गुस्सा, फोरलेन सड़क जाम

    May 10, 2026

    झारखंड में तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश, 15 मई तक सतर्क रहने की सलाह

    May 10, 2026

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.