Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»स्वास्थ्य»30 के बाद पुरुष अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें, नहीं होगी ताकत की कमी
    स्वास्थ्य

    30 के बाद पुरुष अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें, नहीं होगी ताकत की कमी

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    शरीर हमेशा एक जैसा ताकतवर नहीं रहता है. 30 साल के बाद शरीर का फंक्शन धीरे-धीरे स्लो होने लगता है. इसके बाद पाचन तंत्र, ब्लड सर्कुलेशन, स्किन आदि पर प्रभाव दिखने लगता है. इस स्थिति में मेटाबोलिज्म को मैंटेन रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है. इन सब स्थितियों में क्रोनिक डिजीज होने का जोखिम भी बढ़ जाता है. फिर हमारे लिए बॉडी को हेल्दी रखने का क्या तरीका है. दरअसल, डाइट ही वह चीज है जिसकी वजह से हमारा अस्तित्व है.

    अगर हम अपनी डाइट में सही चीजों का इस्तेमाल करें तो लंबी आयु तक हेल्दी भी रह सकते हैं और जिंदा भी रह सकते हैं. 30 के बाद जरूरी है कि कुछ प्लांट बेस्ड फूड का सेवन किया जाए ताकि उम्र के कारण जो प्रभाव बॉडी पर पड़ता है, उसका असर कम दिखे. यहां हम ऐसे ही कुछ फूड के बारे में बता रहे हैं.

    30 के बाद इन चीजों को करें डाइट में शामिल

    अश्वगंधा
    अश्वगंधा कमाल का मेडिसीनल प्लांट है. 30 के बाद इसके पाउडर का सेवन नियमित रूप से जरूर करना चाहिए. इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidant ) होते हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है. 30 के बाद पुरुषों में टेस्टेस्टोरोन के स्तर में जो कमी होता है, अश्वगंधा इस स्तर को सुधारता है.

    ब्लू बेरी
    ब्लू बेरी में कई चीजें आती है. अपने देश में जामुन और स्ट्राबेरी ब्लू बेरी प्रजाति का ही फ्रूट है. माना जाता है कि ब्लू बेरी में अन्य फ्रूट्स की तुलना में सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. यह शरीर में फैट को स्टोर नहीं होने देता. इसके अलावा यह पुरुषों में टेस्टेस्टोरोन लेवल को भी बढ़ाता है. यह डाइबिटीज पेशेंट के लिए भी गुणकारी है और हार्ट डिजीज के जोखिम को भी कम करता है.

    फ्लेक्स सीड या अलसी के बीज
    अलसी के बीज में प्रचूर मात्रा में लिग्नेंस पाया जाता है. लिग्नेंस एक प्रकार का पॉलीफिनॉल है जो प्लांट में ही पाया जाता है. अलसी के बीज में फाइटोएस्ट्रोजन भी पाया जाता है जो महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन को बढ़ाता है. इसमें विटामिन ई, के, बी1, बी3, बी5, बी6, बी9 और कई अन्य मिनिरल्स पाए जाते हैं जो पुरुषों में स्टैमिना को बढ़ाते हैं.

    गिंको बिलोबा
    गिंको बिलोबा पेड़ आमतौर पर चीन में पाया जाता है. भारत के हिमालय पर्वतों पर भी यह पेड़ पाया जाता है. इसे मेदेनहेयर ट्री भी कहा जाता है. माना जाता है कि यह पृथ्वी पर सबसे पहले उगने वाले पेड़ों में से एक है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड फ्लो को बढ़ता है. इसमें मौजूद फ्लेवोनॉएड मेमोरी बढ़ाने के लिए जाना जाता है.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंशोधित समयावधि के विरोध एवम अन्य मांगों के लिए बनी शिक्षक समन्वय समिति
    Next Article सामाजिक फिल्ड में उल्लेखनीय कार्य के लिए अनवार अहमद अंसारी हरियाणा गौरव अवार्ड 2021 से सम्मानित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    नौतपा में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जोड़ें ये कूलिंग फूड्स

    May 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    April 29, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.