Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मेयर आशा लकड़ा नगर आयुक्त की सेवा सदन हॉस्पिटल तोड़े जाने के आदेश से नाखुश, जानिए क्या कहा
    झारखंड

    मेयर आशा लकड़ा नगर आयुक्त की सेवा सदन हॉस्पिटल तोड़े जाने के आदेश से नाखुश, जानिए क्या कहा

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार की ओर से 63 साल पुराने सेवा सदन हॉस्पिटल के भवन को बिना नक्शा पास के बना होने का बताकर उसे तोड़े जाने के आदेश के बाद ट्रस्ट के सदस्य और लोगों में नाराजगी है. मेयर आशा लकड़ा ने तो नगर आयुक्त के फैसले पर सवाल उठाते हुए कह डाला कि एक आंख में काजल और एक आंख में सुरमा नहीं चलेगा.

    जांच टीम का गठन जरूरी- मेयर

    मेयर ने कहा कि एक ओर पूरी तरह अवैध बनाये गए हिनू के होटल एमराल्ड को सील करने और तोड़ने का समय दे दिया गया और कोई कार्रवाई नहीं हुई. दूसरी ओर जनसेवा में लगे अस्पताल में मरीजों की भर्ती नहीं करने और भवन को तोड़ने का आदेश दे दिया गया, जो ठीक नहीं है. आशा लकड़ा ने कहा कि पहले झारखंड नगरपालिका अधिनियम के मुताबिक जांच टीम का गठन करना चाहिए था, लेकिन इसका भी ख्याल नहीं रखा गया. नागरमल मोदी सेवा सदन ट्रस्ट के अरुण छावजड़िया और चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि 1958 में जनता की सेवा के लिए 5 कमरों से ये अस्पताल शुरू हुआ था, बाद में जब इसका 1980 में विस्तार हुआ तो आरआरडीए (RRDA) से नक्शा पास कराया गया था. बावजूद इसके नगर आयुक्त ने तुगलकी फैसला सुनाया है.

    मरीजों को भर्ती करना जारी

    उधर, नगर आयुक्त ने सेवा सदन हॉस्पिटल में नए मरीजों के भर्ती नहीं लेने का फरमान जारी किया है, बावजूद इसके सेवा सदन में आज न सिर्फ ओपीडी अन्य दिनों की तरह चला बल्कि मरीजों की भर्ती करके इलाज भी किया जा रहा है.

    ट्रस्टियों की आपात बैठक

    निगम आयुक्त की ओर से अस्पताल भवन को अवैध बताकर तोड़े जाने के फरमान जारी होने के बाद नागरमल मोदी सेवा सदन ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्यों की आपात बैठक हुई. नगर आयुक्त के फैसले को तुगलकी फैसला बताते हुए हर मोर्चे पर इसका विरोध करने और सभी प्लेटफॉर्म्स पर यह बताने का फैसला लिया गया कि 1980 में RRDA से नक्शा पास होने के बावजूद कैसे जनहित में चल रहे अस्पताल को प्रताड़ित किया जा रहा है.

    डिप्टी मेयर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पहले बने सभी भवनों को तोड़ने से पहले नक्शा रेगुलराइज कराने का प्रावधान झारखंड सरकार लाए. ट्रस्ट की ओर से चलाये जा रहे सेवा सदन हॉस्पिटल में इलाज कराना सामान्य और मध्यम वर्ग के लिए संभव होता है, क्योंकि निजी अस्पताल होते हुए भी रांची के कॉरपोरेट अस्पतालों की तुलना में यहां का रेट कम है. इससे लोगों को राहत मिलती है. सेवा सदन अस्पताल ने लाखों जिंदगियां बचाई हैं और आज इसे तोड़ने का फरमान नगर निगम ने जारी कर दिया है. उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से राजधानी में नगर निगम की ओर से पुराने भवनों को अवैध घोषित कर तोड़ने का नोटिस दिया जा रहा है, जिससे पुरे शहर में डर का माहौल है. इस विषय को लेकर पिछले दिनों उन्होंने मुख्य सचिव और नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव प्रधान से मुलाकात और पत्राचार किया.

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीबीआई ने जज उत्तम आनंद हत्याकांड में किया FIR दर्ज
    Next Article शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी, बाल-बाल बचे सैकड़ो यात्री, राहत कार्य में जुटी रेलवे की टीम

    Related Posts

    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Latest Posts

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.