Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»मायावती का कांग्रेस पर कटाक्ष, बोलीं- प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा की कांग्रेस जिम्मेदार
    देश

    मायावती का कांग्रेस पर कटाक्ष, बोलीं- प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा की कांग्रेस जिम्मेदार

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    लखनऊ। बस मामले में कांग्रेस की बयानबाजी से भड़की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने आराेप लगाया कि लाकडाउन के दौरान उपेक्षा का शिकार प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा के लिये देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस जिम्मेदार है।

    सुश्री मायावती ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि देश में कोरोना महामारी के चलते लाॅकडाउन के कारण कराेड़ों की तादाद में श्रमिक बेरोजगार हो गये है। उपेक्षा के शिकार करोड़ों प्रवासी श्रमिक परिवारों की दुःखद और शर्मनाक दुर्दशा देखने को मिल रही है जिसकी असली कसूरवार कांग्रेस पार्टी ही है।

    उन्होने कहा कि आजादी के बाद केन्द्र और राज्यों में कांग्रेस ने अधिकतर शासन किया। इतने लम्बे शासनकाल के दौरान अगर लोगों की रोजी-रोटी की व्यवस्था गाँव और शहरों में की गई होती तो इन्हें दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर नहीं होना पड़ता।

    सुश्री मायावती ने कहा कि मौजूदा संकटकाल में भी कांग्रेसी नेता द्वारा लाॅकडाउन त्रासदी के शिकार कुछ श्रमिकों के दुःख-दर्द बांटने सम्बंधी जो वीडियो दिखाये जा रहे हैं वह इनकी हमदर्दी वाला कम व नाटक ही ज्यादा लगता है। वैसे कांग्रेस पार्टी इस समय अगर यह बताती कि उसने उन पीड़ितों से मिलते समय कितने लोगों की वास्तविक मदद की तो यह बेहतर होता।

    बसपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्र और राज्य सरकारों से भी कहना है कि वे कांग्रेस के पदचिन्हों पर ना चलकर, इन बेहाल घर वापसी कर रहे मजदूरों को उनके गांवों और शहरों में ही रोजी-रोटी की सही व्यवस्था करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की नीति पर ईमानदारी और निष्ठा से अमल करें ताकि फिर आगे ऐसी दुर्दशा इन्हें शायद कभी नहीं झेलनी पड़े, जो सच्चे देशहित की अच्छी बात होगी।

    सुश्री मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि घर वापसी करने वाले जिन प्रवासी मजदूरों को उनके घरों से दूर अलग-थलग रखा गया है तथा उन्हें सरकारी मदद भी पूरी नहीं मिल पा रही है तो ऐसे लोगों की भरसक मानवीय मदद करने का प्रयास करें क्योंकि मजलूम ही मजलूम का दर्द समझकर एक-दूसरे की सही मदद कर सकता है।

    गौरतलब है कि प्रवासी श्रमिकों को लाने के लिये बस मामले को लेकर कांग्रेस और सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच छिड़ी तकरार में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया था जिस पर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उन्हे भाजपा का अघाोषित प्रवक्ता करार कर दिया था।

    Congress responsible for the plight of migrant workers Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय भंडारण निगम ने सरकार को दिया 35.77 करोड़ का लाभांश
    Next Article जमशेदपुर में 3 मिला और कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 333

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    क्राइम

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.