Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»जामताड़ा पुलिस की बड़ी सफलता : हत्याकांड के मास्टरमाइंड को दबोचा, तीन महीने से था फरार
    जामताड़ा

    जामताड़ा पुलिस की बड़ी सफलता : हत्याकांड के मास्टरमाइंड को दबोचा, तीन महीने से था फरार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 5, 2026Updated:May 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में 22 फरवरी को हुए दिनदहाड़े हत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी जमरूद्दीन अंसारी घटना के बाद से करीब तीन महीने से फरार चल रहा था। इससे पहले इस मामले में पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

    गुप्त सूचना पर घर से हुई गिरफ्तारी

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागोरी ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली, एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन और काले रंग की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार जमरूद्दीन अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है और जामताड़ा के कई साइबर अपराधों में भी उसका नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसने साइबर ठगी के जरिए काफी संपत्ति भी अर्जित की है। पुलिस पिछले तीन महीनों से आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार अब उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Also Read : राजनगर CHC में घोर लापरवाही पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए

    Breaking news Jharkhand Crime Investigation India Criminal Arrest News Criminal Network Bust cyber crime Jamtara Desi Katta Recovery Dharampur Murder Case Firearm Seizure Jamtara News jharkhand crime news Jharkhand crime update Jharkhand police action Law and Order Jharkhand main accused arrested Murder Case Jamtara police arrest Jharkhand police press conference Sub Divisional Police Officer wanted criminal arrest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजनगर CHC में घोर लापरवाही पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए
    Next Article झारखंड ट्रेजरी घोटाले के बाद सख्ती, वेतन भुगतान रुका, कर्मचारियों का री-वेरिफिकेशन शुरू

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.