Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अनिल टाइगर ह’त्याकांड का मास्टरमाइंड कोलकाता से गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी लेकर कारोबारी पर भी कराई थी फायरिंग
    जोहार ब्रेकिंग

    अनिल टाइगर ह’त्याकांड का मास्टरमाइंड कोलकाता से गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी लेकर कारोबारी पर भी कराई थी फायरिंग

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अनिल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के कटहल मोड़ के छड़-सिमेंट व्यवसायी राधेश्याम साहु पर जानलेवा हमला कराने वाले मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोलकाता से दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने 20 लाख रुपए की सुपारी लेकर व्यवसायी पर गोली चलवाई थी। आरोपी चर्चित अनिल टाइगर हत्याकांड का भी मुख्य साजिशकर्ता निकला। इस बात का खुलासा रांची के रुरल एशपी गौरव गोस्वामी ने किया है।

    रुरल एसपी ने बताया कि 15 अक्टूबर 2025 को नगड़ी थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ स्थित सांभवी इंटरप्राइजेज के मालिक राधेश्याम साहु पर दुकान के पास दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। मामले में नगड़ी थाना में केस दर्ज कर एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही दो शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन घटना का मास्टरमाइंड सूरज सिन्हा फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि वह कोलकाता में छिपा हुआ है। इसके बाद रुरल एसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में टीम गठित कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राधेश्याम साहु पर हमला 20 लाख रुपए की सुपारी लेकर कराया गया था। फिलहाल पुलिस इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    अनिल टाइगर हत्याकांड में भी बड़ी भूमिका

    एसपी ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि सूरज सिन्हा मार्च 2025 में हुए चर्चित अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर हत्याकांड का भी मुख्य साजिशकर्ता है। 26 मार्च 2025 को कांके चौक स्थित शिव मंदिर के पास होटल में अपराधियों ने गोली मारकर अनिल टाइगर की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस पहले ही दो शूटर अमन सिंह और रोहित वर्मा समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूरक अनुसंधान में खुलासा हुआ कि जमीन विवाद को लेकर देवव्रत नाथ शाहदेव ने सूरज सिन्हा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, कांके के चामगुरु मौजा में 10 एकड़ पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। अनिल टाइगर स्थानीय जोतकारों का पक्ष रख रहे थे, जिससे देवव्रत नाथ शाहदेव नाराज था। इसी विवाद के कारण हत्या की योजना बनाई गई। देवव्रत नाथ शाहदेव ने अनिल टाइगर की हत्या के लिए सूरज सिन्हा को 5 लाख रुपए की सुपारी दी थी। कुछ रकम बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए भेजी गई थी। पुलिस के मुताबिक हत्या की साजिश रांची और कोलकाता में रची गई थी। घटना से पहले अनिल टाइगर की गतिविधियों की लगातार रेकी कराई गई और फिर हत्या को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा, रांची के शिवगंज हरमू रोड का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है।

    Also Read : महंगाई से लेकर वोटर लिस्ट तक गरमाई बहस, कांग्रेस ने तेज की आंदोलन की तैयारी

    20 लाख की सुपारी लेकर कारोबारी पर भी कराई थी फायरिंग Mastermind of Anil Tiger Murder Case Arrested in Kolkata; Had Also Orchestrated Firing on a Businessman for a Contract Fee of ₹20 Lakhs अनिल टाइगर हत्याकांड का मास्टरमाइंड कोलकाता से गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहंगाई से लेकर वोटर लिस्ट तक गरमाई बहस, कांग्रेस ने तेज की आंदोलन की तैयारी
    Next Article शादी समारोह में गये युवक की संदिग्ध मौ’त, प्रेमिका हिरासत में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    Latest Posts

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.