Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना काल में चुनाव: अनिवार्य होने के बाद भी इस स्थिति में हटाना पड़ सकता है मास्क
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना काल में चुनाव: अनिवार्य होने के बाद भी इस स्थिति में हटाना पड़ सकता है मास्क

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान होने वाले चुनावों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इन दिशा-निर्देशों में महामारी से बचते हुए सुरक्षित तरीके से चुनाव संपन्न कराने के नियम बताए गए हैं। पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को अनिवार्य किया गया है। 

    यूं तो चुनाव आयोग ने मास्क को हर स्थिति में अनिवार्य किया है। यहां तक कि आयोग ने मतदान के दौरान बिना मास्क वाले मतदाता को मास्क उपलब्ध कराने का भी प्रावधान किया है। लेकिन शुक्रवार को जारी हुए इसके दिशा-निर्देशों में एक स्थिति ऐसी है जहां मतदाता को मास्क हटाना पड़ सकता है। 
    मतदान के दौरान मतदाता की पहचान सुनिश्चित करने के दौरान यह स्थिति आ सकती है। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि मतदाता की पहचान करने की प्रक्रिया के दौरान आवश्यकता होने पर मतदाता को मास्क हटाना होगा। इसके अलावा बाकी सभी परिस्थितियों में मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।

    मतदान करने के लिए होगा दस्तानों का इस्तेमाल
    चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदाता रजिस्टर पर हस्ताक्षर और मतदान के लिए ईवीएम का बटन दबाने के लिए मतदाताओं को दस्ताने उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही बूथ के अंदर उचित स्थानों पर सैनिटाइजर रखे जाएं और मतदाताओं से उनका इस्तेमाल करने को कहा जाएगा।

    दिशा-निर्देशों के तहत पोलिंग स्टेशन परिसर के अंतर्गत महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग छायादार प्रतीक्षा क्षेत्र बनाया जाएगा। यहां कुर्सी और दरी आदि उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही हर पोलिंग स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार पर साबुन और पानी भी उपलब्ध रहेगा।

    तापमान ज्यादा हुआ तो आखिरी में करेंगे मतदान
    हर पोलिंग स्टेशन के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी। मतदाताओं के तापमान की जांच पोलिंग स्टाफ या पैरा मेडिकल स्टाफ या आशा कर्मी करेंगे। अगर पहली बार में किसी व्यक्ति का तापमान दिशा-निर्देशों में तय तापमान से अधिक मिलता है तो दो बार और जांच की जाएगी। 

    वहीं, इसके बाद भी अगर तापमान अधिक बना रहता है तो व्यक्ति को एक टोकन या प्रमाणपत्र दिया जाएगा और उससे मतदान के अंतिम घंटे में आने को कहा जाएगा। ऐसे व्यक्तियों से कोरोना से सुरक्षा के मानकों का सख्त पालन करते हुए मतदान कराया जाएगा। 

    coronavirus Election Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : ‘मोक्षस्थली’ गया में पुरखों को मोक्ष दिलाने नहीं आएंगे श्रद्घालु
    Next Article धनबाद : मेहनत से कचड़े के ढेर को बना डाला उपजाऊ भूमि, अब मंडियों में पहुंचती है यहां से सब्जियां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Latest Posts

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.