Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»माओवादियों का ऐलान – 8 से 14 अक्टूबर तक प्रतिरोध सप्ताह, 15 को पांच राज्य बंद
    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादियों का ऐलान – 8 से 14 अक्टूबर तक प्रतिरोध सप्ताह, 15 को पांच राज्य बंद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 29, 2025Updated:September 29, 2025No Comments2 Mins Read119
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भाकपा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भाकपा (माओवादी) के पूर्वी रीजनल ब्यूरो ने पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की कार्रवाई को फर्जी मुठभेड़ करार देते हुए 8 से 14 अक्टूबर तक प्रतिरोध सप्ताह और 15 अक्टूबर को बिहार-झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम में एक दिवसीय बंद का ऐलान किया है। माओवादियों ने जारी प्रेस बयान में आरोप लगाया है कि 15 सितम्बर 2025 को हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पांतीतेरी जंगल में पुलिस और कोबरा बल ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर पार्टी के शीर्ष नेताओं सहदेव सोरेन उर्फ अनुज, रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और रामखेलावन गंझू उर्फ वीरसेन की हत्या कर दी। संगठन का कहना है कि इन नेताओं को साजिश के तहत पकड़ा गया और बाद में मार गिराया गया।

    इसी तरह, 7 सितम्बर को रांची में रेडियो प्रसारण केंद्र से प्रसारित खबर में जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन की मुठभेड़ में मौत की सूचना दी गई, जबकि संगठन का कहना है कि पुलिस ने उन्हें 4 सितम्बर को ही गिरफ्तार कर तीन दिन तक यातनाएं दीं और बाद में गोली मार दी। 13 अगस्त को नीलेश उर्फ अरुण को भी घायल अवस्था में पकड़कर हत्या कर दी गई। वहीं, जयकांत, गुरु चरण और बासमती समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को गुप्त रूप से हिरासत में रखे जाने का भी आरोप लगाया गया है।

    संगठन का कहना है कि यह सभी घटनाएं ‘ऑपरेशन कगार’ के नाम पर चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा हैं, जिनमें निर्दोष आदिवासी और मूलवासी समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। बयान में कहा गया है कि हालिया घटनाओं में मारे गए अधिकांश लोग आदिवासी और दलित समुदाय से हैं।

    माओवादियों ने पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों से अपील की है कि वे अफसरों के दबाव में फर्जी मुठभेड़ और बर्बर कार्रवाई में शामिल न हों, अन्यथा पार्टी भी जवाबी कदम उठाने के लिए बाध्य होगी। संगठन ने किसानों, मजदूरों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं, वकीलों, डॉक्टरों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं से प्रतिरोध सप्ताह और बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है।

    Also Read : बुधवा उरांव ह’त्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, 5.40 लाख कैश और स्कूटी बरामद

    15 को पांच राज्यों को बंद करने का ऐलान announce shutdown in five states on 15th Maoists to observe Resistance Week from October 8 to 14 माओवादी 8 से 14 अक्टूबर तक मनाएंगे प्रतिरोध सप्ताह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांसद महुआ माजी के सुरक्षाकर्मी ने दिखाई ईमानदारी, लौटाया रुपये और सोने की चेन से भरा पर्स
    Next Article जोड़ा तालाब में मिली जवान लड़के की बॉडी, ह’त्या की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.