Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द… देखें लिस्ट
    झारखंड

    रांची रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द… देखें लिस्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read46
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेनें
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन के यार्ड में बड़े पैमाने पर रिमॉडलिंग कार्य शुरू किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 10 दिसंबर से इंटरलॉकिंग का काम शुरू होगा, जो जनवरी 2026 तक चलेगा। इस कार्य का असर रांची स्टेशन से चलने वाली कुल 17 ट्रेनों पर पड़ेगा।

    यार्ड रिमॉडलिंग और प्लेटफॉर्म विस्तार

    डीआरएम करुणानिधि सिंह ने बताया कि रांची–लोहरदगा प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाई जाएगी ताकि राजधानी एक्सप्रेस जैसी लंबी ट्रेनें भी यहां आसानी से रुक सकें। इसके अलावा हटिया–रांची लाइन की ट्रेनें भी इस प्लेटफॉर्म पर खड़ी की जा सकेंगी। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 का भी विस्तार किया जाएगा।

    रांची स्टेशन रिडेवलपमेंट की तैयारी

    यार्ड रिमॉडलिंग के बाद स्टेशन भवन का बड़ा रिडेवलपमेंट शुरू होगा। दिसंबर के आखिरी सप्ताह या जनवरी में साउथ रेलवे कॉलोनी साइड से नया दूसरा प्रवेश द्वार खोला जाएगा। इसके बाद मुख्य भवन से यात्रियों का प्रवेश अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

    ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

    • 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द
    • हटिया–टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस
    • हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर
    • रांची–बोकारो स्टील सिटी–रांची पैसेंजर
    • हटिया–सांकी–हटिया मेमू पैसेंजर
    • 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द
    • खड़गपुर–रांची–खड़गपुर एक्सप्रेस
    • टाटानगर–हटिया–टाटानगर मेमू
    • धनबाद–रांची–धनबाद एक्सप्रेस
    • दुमका–रांची–दुमका एक्सप्रेस

    विशेष तिथियों पर

    • रांची–भागलपुर–रांची एक्सप्रेस : 6 और 7 जनवरी
    • रांची–चोपन : 24, 26, 28, 31 दिसंबर; 2, 4, 7 जनवरी
    • चोपन–रांची : 25, 27, 29 दिसंबर; 1, 3, 5, 8 जनवरी

    आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें

    • वर्द्धमान–हटिया–वर्द्धमान एक्सप्रेस : 10 दिसंबर – 7 जनवरी (बोकारो–हटिया के बीच रद्द)
    • आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू : 23 दिसंबर – 7 जनवरी (मुरी–रांची के बीच रद्द)
    • खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस : 23 दिसंबर – 7 जनवरी (मुरी–हटिया के बीच रद्द)
    • आसनसोल–हटिया–आसनसोल एक्सप्रेस : कई तिथियों पर (मेसरा–हटिया के बीच रद्द)
    • रांची–सासाराम एक्सप्रेस : विभिन्न तिथियों पर (रांची–पिस्का के बीच रद्द)
    • सासाराम–रांची एक्सप्रेस : विभिन्न तिथियों पर (पिस्का–रांची के बीच रद्द)

    यात्रियों से अपील

    रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा की योजना समय से बना लें और उपलब्ध वैकल्पिक सुविधाओं का उपयोग करें।

    Also Read : तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, ड्राइवर गिरफ्तार

    17 ट्रेनें प्रभावित; कई प्लेटफॉर्म और भवन का होगा विस्तार affecting 17 trains; several platforms and buildings to be expanded Many trains running from Ranchi railway station cancelled... see list Yard remodeling begins at Ranchi station रांची रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द... देखें लिस्ट रांची स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग शुरू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनालंदा के डीएम को राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित, 25 लाख का राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिलेगा
    Next Article पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कल आएगी किसानों के खाते में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, सात लोगों के नाम भेजे गए

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    Latest Posts

    देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, सात लोगों के नाम भेजे गए

    August 7, 2026

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.