Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द… देखें लिस्ट
    झारखंड

    रांची रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द… देखें लिस्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है, जिसके कारण रांची रेल मंडल से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द किया गया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। रद्द ट्रेनों में हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस, वास्को डी गामा–जसीडीह एक्सप्रेस, गया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं।

    इसके अलावा, जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य अरुण जोशी ने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर रांची–गोमती नगर के बीच द्वि-साप्ताहिक ट्रेन चलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि रांची–बनारस एक्सप्रेस सप्ताह में केवल पांच दिन चलती है, जबकि दो दिन इसका रेक हटिया स्टेशन पर खड़ा रहता है। इसी रेक का उपयोग करते हुए नई ट्रेन सेवा शुरू की जा सकती है। सोननगर–रिचुघुटा खंड पर तीसरी लाइन बनने से ट्रैफिक कम हुआ है और समयपालन बेहतर हुआ है, इसलिए नई ट्रेन सेवा यात्रियों के लिए राहत होगी और रेलवे के लिए राजस्व भी बढ़ाएगी।

    त्योहारों के मौके पर रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों की भी घोषणा की है। भुवनेश्वर–धनबाद फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर तक चलेगी और धनबाद–भुवनेश्वर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 1 दिसंबर तक चलेगी। इसके अलावा, संतरागाछी–अजमेर पूजा, दीपावली और छठ के लिए 22 सितंबर से 24 नवंबर तक हर सोमवार चलेगी, जबकि अजमेर–संतरागाछी स्पेशल ट्रेन 25 सितंबर से 27 नवंबर तक हर शनिवार चलेगी।

    रांची रेल मंडल की ओर से बताया गया है कि अभी आरक्षित श्रेणी की बोगियों में भीड़ सामान्य है, लेकिन सितंबर के अंत तक हाउसफुल होने की संभावना है, इसलिए यात्रियों को जल्द ही टिकट बुक कराने की सलाह दी गई है।

    Also Read : गेमिंग कंपनियों ने बंद किए सभी रियल मनी गेम्स, कैसे निकालें फंसा हुआ पैसा… जानें

    Bi-Weekly Train Festival Special Train non-interlocking work Rail Passenger Facility rail service Railway Consumer Committee Railway General Manager Railway News Railway Special Train Railway Technical Work Railway Traffic Improvement Ranchi Division Ranchi-Gomti Nagar Train South Eastern Railway Train Cancellation ट्रेन रद्द त्योहार स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व रेलवे द्वि-साप्ताहिक ट्रेन नॉन इंटरलॉकिंग कार्य रांची मंडल रांची-गोमती नगर ट्रेन रेल यात्रियों की सुविधा रेल सेवा रेलवे उपभोक्ता समिति रेलवे खबर रेलवे ट्रैफिक सुधार रेलवे तकनीकी काम रेलवे महाप्रबंधक रेलवे विशेष ट्रेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRIMS में चाय पीने के बाद डॉक्टर बेहोश, वेंटिलेटर पर भर्ती, जांच शुरू
    Next Article iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट लीक : 9 सितंबर को हो सकता है ऐपल का बड़ा इवेंट

    Related Posts

    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.