Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 10:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»लाल किला हिंसा मामले में वांछित तलवार लहराते दिखा शख्स गिरफ्तार
    देश

    लाल किला हिंसा मामले में वांछित तलवार लहराते दिखा शख्स गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लाल किला हिंसा मामले में वांछित मनिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसे 26 जनवरी को हिंसा भड़कने पर दोनों हाथों से तलवारें लहराते देखा गया था। सिंह द्वारा लाल किले पर इस्तेमाल किए गए 4.3 फीट आकार के दो तलवार को भी दिल्ली के स्वरूप नगर स्थित उसके घर से बरामद किया गया है।

    सिंह को 26 जनवरी को लाल किले की प्राचीर पर दो तलवारें लहराते हुए एक वीडियो में देखा गया था जब प्रदर्शनकारी किले की ओर दौड़े थे।

    पुलिस ने कहा, “तलवारों, लोहे की छड़ों, कुल्हाड़ियों, बारसा से पुलिसकर्मियों पर बर्बर हमले और गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक स्मारक को नुकसान पहुंचाने के इरादे से हिंसक राष्ट्रविरोधी तत्वों को प्रेरित करने और उकसाने के इरादे से वह तलवारें लहरा रहा था।”

    आरोपी मनिंदर सिंह उर्फ मोनी स्वरूप नगर का रहने वाला है और कार मैकेनिक का काम करता है।

    उसे शाम 7.45 बजे के आसपास सीआरपीसी की धारा 41.1 के तहत मंगलवार को पीतमपुरा के सीडी ब्लॉक में एक बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया गया।

    पकड़े गए आरोपी ने खुलासा किया है कि वह विभिन्न समूहों के फेसबुक पोस्ट द्वारा उकसाया गया था, और अक्सर सिंघु सीमा का दौरा किया करता था। वह वहां के नेताओं द्वारा दिए गए भाषणों से काफी प्रेरित हुआ था।

    उसने यह भी खुलासा किया कि उसने स्वरूप नगर क्षेत्र में अपने पड़ोस के छह व्यक्तियों को प्रेरित किया था। बाइक पर सवार सभी छह, 26 जनवरी को मुकरबा चौक की ओर सिंघु सीमा से किसानों की ट्रैक्टर रैली के साथ आए थे। ट्रैक्टर रैली में शामिल होने से पहले, मनिंदर ने दो तलवारें अपने साथ रखी थीं।

    योजना के अनुसार, आरोपी ने अपने पांच सहयोगियों और अन्य अज्ञात सशस्त्र बदमाशों के साथ लाल किले में प्रवेश किया और मनिंदर ने तलवारें लहराई।

    स्पेशल सेल के डीसीपी पी.एस. कुशवाह ने कहा कि तलवार लहराने की उसकी हरकत ने हिंसक प्रदर्शनकारियों को लाल किले पर और अधिक तबाही मचाने के लिए प्रेरित किया, जो कि लोक सेवकों के खिलाफ सभी प्रकार की हिंसा में लिप्त थे, जिसमें वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी भी शामिल थे और लाल किले के ऐतिहासिक स्मारक को नुकसान पहुंचाया था।

    सिंह अपने घर के पास एक खाली प्लॉट में एक तलवार प्रशिक्षण स्कूल भी चलाता है।

    26 जनवरी को लाल किले पर तलवार लहराने का एक वीडियो उसके मोबाइल फोन से बरामद किया गया है। सिंघु बॉर्डर पर उसकी मौजूदगी की अन्य तस्वीरें भी उसके फोन में मिलीं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार नौ वें दिन तेजी
    Next Article ट्रैफिकिंग की शिकार 14 नाबालिगों को दिल्ली से किया गया रेस्क्यू, गरीब रथ ट्रेन से लाया गया रांची

    Related Posts

    देश

    PM मोदी ने शेयर किया शारदा सिन्हा का छठ गीत, दी शुभकामनाएं

    October 25, 2025
    देश

    CBSE ने घोषित की 21वीं CTET परीक्षा की तारीख

    October 25, 2025
    ट्रेंडिंग

    जियो प्लेटफॉर्म की इक्विटी वैल्यू 148 अरब डॉलर होगी – ICICI सिक्योरिटीज

    October 24, 2025
    Latest Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    October 25, 2025

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    October 25, 2025

    रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    October 25, 2025

    निर्लज्ज बनकर घाटशिला उपचुनाव में वोट मांग रहा इंडी गठगबंधन: बाबूलाल मरांडी

    October 25, 2025

    गुमला के पारसा गांव में तीन महीने से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.