Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने फिर भारतीय सैनिकों पर उगला जहर
    ट्रेंडिंग

    मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने फिर भारतीय सैनिकों पर उगला जहर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    माले : मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का एक बार फिर भारत विरोधी रुख देखने को मिला है. एक बार फिर वह भारतीय सैनिकों के नाम पर संसदीय चुनाव जीतना चाहते हैं. आगामी संसदीय चुनाव में फायदे के लिए एक बार फिर उन्होंने भारतीय सैनिकों का ही मुद्दा उठाया है. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार को संसदीय चुनाव में बहुमत नहीं मिला तो भारतीय सैनिकों को मालदीव से नहीं निकाला जा सकेगा.

    भारतीय सैनिकों को मालदीव से हटाना मुइज्जू के मुख्य अभियान की प्रतिज्ञा है. अड्डू हुलहुमिधू में सोमवार को एक बैठक में उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने भारतीय सैनिकों को हटाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन सरकार को उन्हें हटाने के लिए मजलिस के बहुमत की जरूरत है.’ पीपुल्स मजलिस मालदीव की संसद को कहा जाता है.

    राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा कि 10 मई से पहले देश से सभी विदेशी सैनिकों को वापस भेजने के लिए दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित विनिमय पत्र के तहत इसे पूरा करना होगा. राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने उन्हें आश्वासन दिया है कि समझौते का पालन होगा. लेकिन इसी के साथ उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों की वापसी संसदीय चुनावों के नतीजों पर निर्भर हो सकती है. उन्होंने भारतीय सैनिकों का दांव खेलकर जनता से मतदान करने से पहले सोचने का आग्रह किया.

    एक बार फिर भारतीय सैनिकों का मुद्दा उठाना दिखाता है कि राष्ट्रपति मुइज्जू को मजलिस में बहुमत न आने का डर है. अगर मजलिस में बहुमत विपक्ष के पास चला गया तो राष्ट्रपति मुइज्जू को पद से हटाया जा सकता है. राष्ट्रपति मुइज्जू सिर्फ चुनावी फायदे के लिए भारतीय सैनिकों का नाम ले रहे हैं, क्योंकि उन्हें लाने या वापस भेजने में संसद की कोई भूमिका नहीं है.

     

    foreign johar live news Majlis Maldives Muizzu Parliament जोहार लाइव न्यूज़ मजलिस मालदीव मुइज्जू विदेश संसद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआगरा के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर किया गया मनकामेश्वर
    Next Article WhatsApp जल्द शुरू करेगा हेल्पलाइन सेवा, फर्जी कंटेंट की कर सकेंगे शिकायत

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड भाजपा ने की छह मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, 8 सितंबर से सड़क पर उतरेगी BJP

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    67 रूपये के लिए चला 32 साल मुकदमा, दिल्ली हाईकोर्ट ने DTC पर ठोका 1 लाख का जुर्माना

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ चिराग पासवान ने कराई FIR, बोले- मैं उसे नहीं जानता

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जाति व्यवस्था खत्म होगी तो हम आरक्षण छोड़ने को तैयार : रामदास अठावले

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादी गतिविधि के शक में NIA ने जब्त की थी MBBS छात्रा की 1 करोड़ फीस, अब SC ने जारी किया नोटिस

    September 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड भाजपा ने की छह मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

    September 4, 2026

    झारखंड: 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, 8 सितंबर से सड़क पर उतरेगी BJP

    September 4, 2026

    67 रूपये के लिए चला 32 साल मुकदमा, दिल्ली हाईकोर्ट ने DTC पर ठोका 1 लाख का जुर्माना

    September 4, 2026

    स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ चिराग पासवान ने कराई FIR, बोले- मैं उसे नहीं जानता

    September 4, 2026

    जाति व्यवस्था खत्म होगी तो हम आरक्षण छोड़ने को तैयार : रामदास अठावले

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.