Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उग्रवाद मुक्त झारखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता : रघुवर दास
    जोहार ब्रेकिंग

    उग्रवाद मुक्त झारखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता : रघुवर दास

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड मंत्रालय में उग्रवादी हिंसा में मृत सामान्य नागरिकों के आश्रितों एवं कारा अस्पताल में पारा चिकित्सा के पदों पर नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

    रांची : उनका क्या दोष जो सामान्य नागरिक थे। नक्सलियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया। वे हमारे लोग थे ..हमें उनके लिए दर्द है। हम उनके लिए खड़े हैं। झारखंड उग्रवाद से ग्रसित राज्य था। हमारी सरकार के गठन के बाद से ही उग्रवाद के प्रति सरकार का रुख काफी कड़ा रहा है। राज्य में उग्रवाद अब अपने अंतिम चरण में है। उग्रवाद से निपटने के लिए हमारे कई वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। राज्य में कई बेकसूर लोगों को भी नक्सली हिंसा का शिकार होना पड़ा है। सरकार इन वीर शहीद जवानों के आश्रितों और परिवारों के साथ सदैव खड़ी रहेगी। उग्रवादी हिंसा में मारे गए निर्दोष सामान्य नागरिकों के आश्रितों को उनका हक देना सरकार की जिम्मेदारी है। इन सभी दायित्वों को राज्य सरकार की गृह विभाग निष्ठापूर्वक निभा रहा है। उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित उग्रवादी हिंसा में मृत सामान्य नागरिकों के आश्रितों एवं कारा अस्पताल में पारा चिकित्सा के 150 पदों पर नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार का यह संकल्प है कि झारखंड में सदैव अमन, चैन और शांति बनी रहे ताकि विकास कार्य त्वरित गति से हो सके। राज्य में हमारी सरकार के गठन के बाद से ही नक्सलियों के प्रति कड़ी कार्रवाई की गई। पिछले 5 सालों में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने का काम राज्य के पुलिसकर्मियों ने कर दिखाया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ नक्सलियों से निपटने का काम किया है। आने वाले समय में झारखंड पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से हमें पूरी तरह उग्रवाद मुक्त झारखंड बनाना है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए पुलिसकर्मी और आम जनता आपसी समन्वय बनाएंगे तभी सफलता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले कुछ वर्षों में हम उग्रवाद मुक्त झारखंड का निर्माण कर सकेंगे।

    उग्रवादी हिंसा में मारे गए व्यक्तियों के परिवारों के साथ सरकार सदैव खड़ी रहेगी

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि उग्रवादी हिंसा में मारे गए व्यक्तियों की जान तो वापस नहीं लाई जा सकती परंतु सरकार इन परिवारों के आश्रितों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को उनका हक देना सरकार की जिम्मेदारी है जो हमारी सरकार कर रही है। आज इसी क्रम में इन आश्रित परिवारों के 150 लोगों को सरकार नियुक्ति पत्र सौंप रही है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद के तहत “सीधी बात” कार्यक्रम में नक्सली हिंसा में मारे गए परिवारों की कई शिकायतें आती हैं कि उन्हें नौकरी अथवा मुआवजा अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, इन शिकायतों पर राज्य सरकार ने त्वरित निर्णय लेकर उन्हें हर संभव मदद पहुंचाने का कार्य किया है। निश्चित समय सीमा के अंदर मुआवजा और नौकरी देने के लिए सरकार ने स्पष्ट निर्देश भी संबंधित विभागों को दिया है।

    जेल में बंद बंदियों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य की जेलों में बंद बंदियों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इसके लिए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आज 85 पारा चिकित्सा कर्मियों को नियुक्ति पत्र दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पारा चिकित्सा कर्मी अब जेल में बंद बंदियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए अपना शत प्रतिशत लगाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, मेडिकल हॉस्पिटल इत्यादि स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। राज्य सरकार द्वारा झारखंड की बच्चियों को कौशल विकास के माध्यम से नर्सिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही उन्हें रोजगार से जोड़ने का भी काम किया जा रहा है।

    नवनियुक्त कर्मियों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उपस्थित सभी 150 नवनियुक्त कर्मियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सरकारी कर्मचारी नहीं बल्कि एक कर्मयोगी बन कर कार्य करें। अपने कार्य के दौरान मिली जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा भाव से निभाएँ। अपने कार्य के दौरान जनकल्याण का संकल्प लेकर आम जनता की मदद करें।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सांकेतिक तौर पर उग्रवादी हिंसा में मृत सामान्य नागरिकों के आश्रित सुकरा मुंडा, जीदन टुटी, जकरियस टोपनो, सीताराम मुंडा, सनातन पातर, महेंद्र प्रसाद मुंडा, फुलेश्वरी देवी, रेखा कुमारी एवं कारा अस्पताल में पारा चिकित्सा के पदों के लिए बिजली कुमारी नाग, सीमा रोहिणी मींज, दमयंती प्रधान, अजय कुमार गुप्ता, पवन कुमार पासवान, भीम कुमार महतो और अभिनव सौरभ को नियुक्ति पत्र सौंपा। ये नियुक्तियां आरक्षी, चतुर्थ वर्ग, नर्स, कंपाउंडर, फार्मासिस्ट और एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों के लिए हुईं हैं।इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव डी के तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग सुखदेव सिंह, डीजीपी के एन चौबे, डीजीपी मुख्यालय पी आर के नायडु, विशेष सचिव गृह विभाग तदाशा मिश्रा एवं कारा निरीक्षक शशि रंजन, सहित विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : टाटा स्टील प्लांट जमशेदपुर पर आतंकी हमले का इनपुट, बढ़ाई गई सुरक्षा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article बसिया : एसडीएम कार्यालय में निकला अजगर, मची अफरातफरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.