Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»रांची के बिजली ग्रिड में बड़ी चोरी, ट्रांसफार्मर से 1000 किलो कॉपर कॉइल ले उड़े चोर
    क्राइम

    रांची के बिजली ग्रिड में बड़ी चोरी, ट्रांसफार्मर से 1000 किलो कॉपर कॉइल ले उड़े चोर

    Team JoharBy Team JoharMarch 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रांसफार्मर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के पिठोरिया इलाके में बिजली ग्रिड से जुड़ी एक बड़ी चोरी सामने आई है। यहां कान्दू बिजली ग्रिड में अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए करीब 1000 किलो कॉपर कॉइल काटकर चोरी कर लिया। घटना के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

     देर रात दिया वारदात को अंजाम

    जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार देर रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच की है। चोरों ने पिठोरिया थाना क्षेत्र के कान्दू स्थित सब स्टेशन में लगे SST 33/.4KV ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया और आराम से कॉपर कॉइल काटकर अपने साथ ले गए।

    25 लाख से ज्यादा का नुकसान

    बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार चोरी हुए कॉपर कॉइल की कीमत 25 लाख रुपये से भी ज्यादा आंकी जा रही है। कॉपर कॉइल ट्रांसफार्मर का बेहद जरूरी हिस्सा होता है, जिससे बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।

     पुलिस और विभाग में हड़कंप

    इतनी बड़ी चोरी की सूचना मिलते ही बिजली विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर हेडक्वार्टर वन डीएसपी अमर कुमार पांडे, इंस्पेक्टर असित मोदी और थाना प्रभारी सतीश पांडे टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

    CCTV और FSL की मदद से जांच

    पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) को भी बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से तकनीकी सबूत जुटाए जा सकें।

     डॉग स्क्वायड भी जुटा, गैंग पर शक

    थाना प्रभारी के अनुसार अपराधियों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। पुलिस को शक है कि इतनी बड़ी मात्रा में कॉपर चोरी के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है।

     सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    इस घटना ने बिजली ग्रिड की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी बड़ी चोरी के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी, जिससे स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ गई है।

    Also Read : टेरर फंडिंग केस में प्रदीप राम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

    1000 Kg Copper Stolen CCTV investigation Copper Coil Theft India Dog Squad Probe Electricity Department negligence FSL Investigation India jharkhand crime news Major Theft Case Organized Crime Gang Pithoria Grid Theft Power Supply Impact Ranchi Latest News Ranchi Power Grid Theft Transformer Theft Case
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटेरर फंडिंग केस में प्रदीप राम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
    Next Article दुलारचंद हत्याकांड में बाहुबली अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- हम 4 किलोमीटर दूर थे, फंसाया गया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026
    Latest Posts

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.