Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ओडिशा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 1.10 करोड़ के इनामी माओवादी नेता गणेश सहित चार को मार गिराया
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 1.10 करोड़ के इनामी माओवादी नेता गणेश सहित चार को मार गिराया

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गणेश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhubaneswar : ओडिशा में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सीपीआई (माओवादी) के शीर्ष नेता गणेश उइके को मुठभेड़ में मार गिराया। इस मुठभेड़ में कुल चार माओवादी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। गणेश उइके सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य था और ओडिशा में प्रतिबंधित संगठन का प्रमुख नेता माना जाता था। उसके सिर पर 1 करोड़ 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह लंबे समय से सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में शामिल था।

    कई राज्यों में सक्रिय था गणेश उइके

    सूत्रों के अनुसार गणेश उइके लंबे समय से ओडिशा में सक्रिय था और माओवादी संगठन में अहम भूमिका निभा रहा था। उसे ओडिशा राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके अलावा वह छत्तीसगढ़ में भी संगठन की गतिविधियों को संचालित कर रहा था। वह साउथ सब जोनल का इंचार्ज था और करीब सात राज्यों में उसकी तलाश की जा रही थी।

    मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन तेज

    सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच यह मुठभेड़ नक्सल प्रभावित इलाके में हुई। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। घटनास्थल से हथियार, गोला-बारूद और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।

    सुरक्षा एजेंसियों ने ली राहत की सांस

    सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि गणेश उइके के मारे जाने से माओवादी संगठन की कमर टूटी है। इससे ओडिशा समेत आसपास के राज्यों में माओवादी गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और शांति बहाली के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

    Also Read : दिल्ली के कैथेड्रल चर्च की प्रार्थना सभा में शामिल हुए पीएम मोदी, दिया प्रेम और सद्भाव का संदेश

    1.10 करोड़ का इनामी माओवादी नेता गणेश सहित चार ढ़ेर have been killed. including Ganesh Major success for security forces in Odisha: Four Maoist leaders who carried a reward of Rs 1.10 crore ओडिशा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएचसी में नवजात बदलने के आरोप पर हंगामा, जांच के बाद…
    Next Article मंईयां सम्मान योजना : दिसंबर माह की किस्त इस दिन से होगी जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत

    August 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंड का आरोप: केंद्र ने रोकी छात्रवृत्ति, केंद्र बोला- डेटा ही नहीं

    August 6, 2026
    क्राइम

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाई सजा

    August 6, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दलमा में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, सागर सिंह समेत तीन हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार

    August 6, 2026
    क्राइम

    बीजेपी नेता प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में एनआईए को बड़ी सफलता, चार लाख के इनामी फरार आरोपी उम्मर फारूक को केरल से किया गिरफ्तार

    August 6, 2026
    Latest Posts

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026

    झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत

    August 6, 2026

    झारखंड का आरोप: केंद्र ने रोकी छात्रवृत्ति, केंद्र बोला- डेटा ही नहीं

    August 6, 2026

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाई सजा

    August 6, 2026

    झारखंड: दलमा में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, सागर सिंह समेत तीन हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.