Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में बड़ा खेल! जहां बालू नहीं, वहां बना दिए गए घाट
    झारखंड

    पलामू में बड़ा खेल! जहां बालू नहीं, वहां बना दिए गए घाट

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2026Updated:March 23, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बालू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड में खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि जिन जगहों पर बालू का नामोनिशान नहीं है, वहां 7 स्थलों को केटेगरी-1 बालू घाट घोषित कर दिया गया है। जिला खनन कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश के बाद स्थानीय स्तर पर इसे बड़ी प्रशासनिक चूक माना जा रहा है।

    तीन पंचायतों में 7 घाट घोषित

    खनन विभाग ने 13 फरवरी 2026 को जारी पत्र के तहत बकोरिया, घुटुआ और रेवारातू पंचायतों के कुल 7 स्थलों को बालू घाट के रूप में सूचीबद्ध किया है। इनमें घुटुआ पंचायत में 4 घाट, बकोरिया पंचायत में 2 घाट और रेवारातू पंचायत में 1 घाट शामिल हैं। हालांकि, इन सभी जगहों की जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है और सवाल खड़े कर रही है।

    न नदी, न बालू… फिर कैसे बना घाट?

    स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन जगहों को घाट घोषित किया गया है, वहां न तो कोई नदी है और न ही बालू का स्थायी स्रोत। जानकार बताते हैं कि इलाके में बालू का मुख्य स्रोत औरंगा नदी है, जो इन चिन्हित स्थलों से अलग पंचायतों से होकर गुजरती है। ऐसे में बिना भौगोलिक आधार के घाट घोषित करना समझ से परे है।

    जनप्रतिनिधियों ने भी उठाए सवाल

    इस फैसले को लेकर पंचायत स्तर पर भी नाराजगी साफ नजर आ रही है। बकोरिया पंचायत की मुखिया संतोष उरांव का कहना है कि जिन जगहों को घाट बताया गया है, वहां से एक ट्रैक्टर बालू निकालना भी संभव नहीं है। वहीं घुटुआ पंचायत की मुखिया मनीता देवी ने बताया कि सोहड़ी नाला में पहले बालू मिलता था, लेकिन अब वहां नाममात्र ही बचा है। इसी तरह रेवारातू पंचायत की मुखिया अनिता देवी ने साफ कहा कि चपराना नाला में अब बालू बचा ही नहीं है और बिना जमीन की जांच किए लिया गया यह फैसला पूरी तरह गलत है।

    पुरानी रिपोर्ट पर लिया गया फैसला?

    बताया जा रहा है कि यह पूरा निर्णय करीब तीन साल पुरानी रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। बिना मौके की ताजा जांच किए ही कागजों पर घाट घोषित कर दिया गया। जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि अगर मौके पर बालू उपलब्ध होगा तो ही उठाव किया जाएगा, नहीं तो संभव नहीं होगा।

    Also Read : फंड की कमी से जूझ रहे हजारीबाग के स्कूल, जरूरी रजिस्टर तक नहीं खरीद पा रहे

    Administrative Lapse Auranga River Bakoria Panchayat Ghutua Panchayat Illegal Mining Jharkhand Mining Department Jharkhand news Latest news Palamu News panchayat representatives Rewaratu Panchayat sand crisis Sand Ghat Issue Satbarwa Block
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफंड की कमी से जूझ रहे हजारीबाग के स्कूल, जरूरी रजिस्टर तक नहीं खरीद पा रहे
    Next Article असम चुनाव पर सियासत तेज, सरयू राय ने जेएमएम को घेरा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.