Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा के अधिकारियों के बीच बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सिविल जज (सीनियर डिवीजन) स्तर के कई अधिकारियों का प्रमोशन, तबादला और नई पदस्थापना की गई है। सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदस्थल पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
CJM स्तर पर बड़ा बदलाव
अधिसूचना के अनुसार चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) पद पर दो महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। रांची के सीजेएम चंदन का स्थानांतरण गोड्डा किया गया है। वहीं गोड्डा के सीजेएम शशि भूषण शर्मा को रांची का नया सीजेएम नियुक्त किया गया है। इस बदलाव को न्यायिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
डालसा सचिव का तबादला
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में भी तबादला किया गया है। डालसा रांची के सचिव रवि कुमार भास्कर को नगर उंटारी (गढ़वा) स्थानांतरित किया गया है। नई जगह पर जल्द पदभार ग्रहण करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
Also Read :मुख्यमंत्री से मिले आईपीएस 2024 बैच के अधिकारी, साझा किए अनुभव


