Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JEE Main में बड़ा फैसला, फर्जीवाड़े के बाद राधा गोविंद यूनिवर्सिटी सेंटर रद्द; रांची में होगा एग्जाम
    झारखंड

    JEE Main में बड़ा फैसला, फर्जीवाड़े के बाद राधा गोविंद यूनिवर्सिटी सेंटर रद्द; रांची में होगा एग्जाम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 2, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राधा गोविंद यूनिवर्सिटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जेईई मेन परीक्षा में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। राधा गोविंद यूनिवर्सिटी स्थित परीक्षा केंद्र को रद्द कर दिया गया है। अब 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक होने वाली ऑनलाइन परीक्षा इस सेंटर पर नहीं होगी।

    अब रांची में होगा एग्जाम

    परीक्षार्थियों को अब रांची के टुपुदाना समेत अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देनी होगी। इस संबंध में छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से सूचना भी भेज दी गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

    प्रशासन की रिपोर्ट के बाद हुआ फैसला

    मामला सामने आने के बाद रामगढ़ उपायुक्त की ओर से रिपोर्ट भेजी गई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) ने राधा गोविंद यूनिवर्सिटी को मेल भेजकर सेंटर रद्द करने की जानकारी दी।

    कंप्यूटर से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

    इस पूरे मामले में रामगढ़ थाना में कंप्यूटर सिस्टम से छेड़छाड़ को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जिम्मेदारी पुलिस अधिकारी फौजान अहमद को दी गई है। डीएसपी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और TCS के अधिकारियों से भी पत्राचार कर जांच में सहयोग मांगा है। साथ ही परीक्षा संचालन में जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी का ब्योरा भी मांगा गया है।

    laptop

    70 कंप्यूटर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 70 कंप्यूटर सेट बरामद किए हैं। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में यूनिवर्सिटी कर्मी दिनेश कुमार महतो, TCS से जुड़े सुरेश कुमार सिंह और साकिर शामिल हैं। वहीं कुछ अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

    arrested

    यूनिवर्सिटी ने दी सफाई

    राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. निर्मल कुमार मंडल ने कहा कि जैसे ही तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी मिली, उन्होंने खुद पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी हमेशा पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं आयोजित करती रही है और इस मामले में भी जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

    एसपी कर रहे मामले की निगरानी

    बताया जा रहा है कि एसपी अजय कुमार खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन भी इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर रहा है।

    Also Read : पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

    70 computers seized Breaking news Jharkhand computer tampering case Education News Jharkhand exam center cancelled exam irregularities Jharkhand JEE Main controversy JEE Main scam Latest news NTA exam online exam shift Radha Govind University Ramgarh News Ramgarh police case Ranchi Tupudana center TCS exam center three arrested Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व मंत्री आलमगीर आलम को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की
    Next Article देवघर: कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.