Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 19, 2026Updated:July 19, 2026No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोयला चोरी और अवैध खनन के खिलाफ CISF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले तीन हफ्तों में करीब 1,798.725 मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त किया है. जब्त किए गए कोयले की कीमत करीब 1.08 करोड़ रुपये बताई गई है. इसके अलावा कोयले की तस्करी में इस्तेमाल हो रहे 84 वाहन भी जब्त किए गए हैं और 21 मामलों में सीधे शिकायत दर्ज की गई है.

    गृह मंत्रालय की समीक्षा के बाद तेज छापेमारी, 1800 टन अवैध कोयला पकड़ा

    यह कार्रवाई गृह मंत्रालय के ‘जीरो कोल लीकेज’ अभियान के तहत की गई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 5 जुलाई को हुई समीक्षा बैठक के बाद CISF ने कोयला क्षेत्रों में निगरानी और छापेमारी तेज कर दी.
    सबसे ज्यादा 1,063.91 मीट्रिक टन कोयला बीसीसीएल (धनबाद) से बरामद किया गया. वहीं ईसीएल (शीतलपुर) से 450.13 मीट्रिक टन और सीसीएल व सीएमपी(एच) (रांची) क्षेत्र से 284.715 मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त किया गया. जो कि करीब 1800 टन अवैध कोयला है.

    जीरो कोल लीकेज का अभियान जारी

    सीआईसीएफ के मुताबिक तस्करी में सिर्फ हाईवा ट्रकों का ही नहीं, बल्कि मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था, जिनसे छोटे-छोटे रास्तों से कोयला ढोया जाता था. जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

    अभियान के दौरान मानव खुफिया सूचना, CCTV निगरानी और कोयले की रियल-टाइम मॉनिटरिंग का इस्तेमाल किया गया. अधिकारियों का कहना है कि MMDR Act के तहत मिली नई वैधानिक शक्तियों से अब अवैध खनन और कोयला चोरी के मामलों में सीधे कार्रवाई करना आसान हुआ है.

    CISF के महानिदेशक ने कहा कि कोयला कंपनियों, स्थानीय प्रशासन और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर ‘जीरो कोल लीकेज’ अभियान को आगे भी पूरी सख्ती से जारी रखा जाएगा, ताकि देश के खनिज संसाधनों को संगठित तस्करी से सुरक्षित रखा जा सके.

    Also Read : कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    CISF अवैध कोयला कोयला चोरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली
    Next Article चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.