Ranchi : PLFI संगठन का हेड अमृत होरो अब पुलिस के कब्जे में है। बीते देर रात रांची पुलिस की टीम ने अमृत होरो को जमाकेल गांव से पकड़ा है। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना पर क्यूआरटी ने अमृत को पकड़ा है। गिरफ्तार अमृत होरो पर झारखंड सरकार ने 1 लाख का इनाम रखा था। फिलहाल पुलिस अमृत होरो को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है। अमृत होरो के पकड़ाने से पीएलएफआई संगठन को बड़ा झटका मिला है।
पुलिस के डर से छिपा रहता था सीमावर्ती इलाके में अमृत होरो
सूत्रों के अनुसार पीएलएफआई का हेड अमृत होरो पुलिस के डर से रांची-खूंटी के सीमावर्ती इलाके में भ्रमणशील था। बीते रात एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली कि अमृत जमाकेल गांव में एक शादी समारोह में शरीक होने वाला है। इसके बाद क्यूआरटी ने योजना के तहत इलाके की घेराबंदी की। फिर योजनाबद्ध तरीके से अमृत होरो को शादी में शामिल होने से पूर्व उठा लिया।
रांची-खूंटी में दर्ज है अमृत होरो पर दर्जनों से ज्यादा मामले
पीएलएफआई का हेड अमृत होरो के खिलाफ रांची-खूंटी में दर्जनों से ज्यादा मामले दर्ज है। ज्यादातर मामले आगजनी, लेवी के लिए फायरिंग और मुठभेड़ शामिल है। फिलहाल रांची पुलिस अमृत होरो से गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है। फिर खूंटी पुलिस भी अमृत होरो से पूछताछ करेगी।
Also Read : नागपुर से सिमडेगा तक फैला अफीम कारोबार, होटल मालिक के घर से डेढ़ करोड़ का माल बरामद


