Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में नशे के कारोबार पर करारा प्रहार, 2800 पुड़िया ब्राउन शुगर, 4.51 लाख कैश और हथियार के साथ दो गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में नशे के कारोबार पर करारा प्रहार, 2800 पुड़िया ब्राउन शुगर, 4.51 लाख कैश और हथियार के साथ दो गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम अरविंद कुमार और हरिश उरांव बताए गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, नकद रुपये, देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और महिंद्रा थार वाहन भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    गुप्त सूचना के आधार पर रात में छापेमारी

    सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार 02 अप्रैल की रात करीब 02 बजे रांची एसएसपी को सूचना मिली थी कि धुर्वा डहुटोली इलाके में किराये के मकान में ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के बाद सिटी एसपी के निर्देश पर हटिया डीएसपी पीके मिश्रा के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। रात करीब 02:20 बजे धुर्वा डहुटोली स्थित श्वेता कुजूर के किराये के मकान पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान कमरे में दो युवक मौजूद पाए गए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अरविंद कुमार और हरिश उरांव बताया।

    2300 पुड़िया समेत ब्राउन शुगर स्टोन भी मिला

    पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को एक सफेद प्लास्टिक में छोटे-छोटे कागज के पुड़ियों में ब्राउन शुगर मिला। गिनती करने पर कुल 2300 पुड़िया बरामद हुआ, जिसका वजन प्लास्टिक सहित 217 ग्राम निकला। इसके अलावा पुलिस को काले प्लास्टिक में ब्राउन शुगर का स्टोन भी मिला, जिसका वजन 110 ग्राम था। एक सफेद डब्बे में भी 20 ग्राम ब्राउन शुगर स्टोन बरामद किया गया।

    थार से भी मिला ब्राउन शुगर

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर के पास खड़े काले रंग के महिंद्रा थार वाहन की तलाशी ली। वाहन से भी छोटे-छोटे कागज के पुड़ियों में 500 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसका वजन करीब 50 ग्राम पाया गया।

    नकद 4.51 लाख रुपये और पिस्टल बरामद

    पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके नाम अरविंद कुमार और हरिश उरांव बताए गए। इन लोगों के पास से पुलिस ने 397 ग्राम ब्राउन शुगर, एक देशी पिस्टल, चार जिंदा गोली, तीन मोबाइल फोन, 451550 रुपए कैश, तीन डिजिटल तराजू, एक एटीएम कार्ड और एक तार कार जब्त किया है।

    एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

    सिटी एसपी ने बताया कि विधानसभा थाना में आरोपियों के खिलाफ धारा 21(C), 22(C), 29 एनडीपीएस एक्ट तथा 25(1-B)A, 26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Also Read : गोसाईंगांव में कल्पना सोरेन ने की जनसभा, बोलीं- असम के आदिवासियों के हितों की रक्षा अब जेएमएम करेगी

    2800 पुड़िया ब्राउन शुगर 4.51 लाख कैश और हथियार के साथ दो गिरफ्तार 800 Packets of Brown Sugar and Weapons Major Blow to Drug Trade in Ranchi: Two Arrested with 2 रांची में नशे के कारोबार पर करारा प्रहार ₹4.51 Lakh in Cash
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोसाईंगांव में कल्पना सोरेन ने की जनसभा, बोलीं- असम के आदिवासियों के हितों की रक्षा अब जेएमएम करेगी
    Next Article मुर्गा विवाद में खू’नी खेल, कुल्हाड़ी-लाठी से चाचा की ह’त्या, भतीजा गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    5 साल बाद भी सबसे बड़ा सवाल यही है आखिर स्टेन स्वामी थे कौन? हम क्या जवाब देंगे?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    Latest Posts

    5 साल बाद भी सबसे बड़ा सवाल यही है आखिर स्टेन स्वामी थे कौन? हम क्या जवाब देंगे?

    July 5, 2026

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.