Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग में नशाखोरी पर बड़ी चोट, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ 14 गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में नशाखोरी पर बड़ी चोट, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ 14 गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 17, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले में नशाखोरी और मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटकमदाग, लोहसिंघना और ईचाक थाना क्षेत्रों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कटकमदाग इलाके से मो. आफताब, मो. जुबैद उर्फ शाहरुख, सरोज कुमार, उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, पवन राज वर्मा, राहुल कुमार मेहता को गिरफ्तार किया गया। वहीं, लोहसिंघना इलाके से आदित्य यादव उर्फ समिर, साहब सिंह उर्फ साबी, गुरूनाम सिंह उर्फ सोडी और ईचाक से इरफान अंसारी उर्फ जिगर, बबलु कुमार, एहसान खान, विशाल कुमार राणा एवं मो. वसीम को दबोचा गया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, गांजा, नकद राशि, वाहन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

    कटकमदाग में धड़ाधड़ गिरफ्तारी

    16 फरवरी को कटकमदाग थाना क्षेत्र के ग्राम सुलताना स्थित डीपो शीट के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना जिल के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को मिली थी। सूचना के आधार पर मुख्यालय एएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान पुलिस को देखकर तीन व्यक्ति भागने लगे। उनका पीछा कर पकड़ने पर उनके नाम मो. आफताब, मो. जुबैद उर्फ शाहरुख और सरोज कुमार सामने आए। पूछताछ में तीनों ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि वे उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, पवन राज वर्मा और राहुल कुमार मेहता से मादक पदार्थ खरीदते हैं। तत्पश्चात पुलिस ने सभी छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

    कटकमदाग से गिरफ्तार किये गये लड़कों के पास से 111.72 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹17,160 कैश, 7 मोबाइल, 2 बाइक, 1 कार, 2 माप-तौल मशीन जब्त किये गये। लोहसिंघना के आरोपियों के पास से 17 ग्राम ब्राउन शुगर, 2 किलो गांजा, ₹47,000 कैश, 2 गाड़ियां, 3 मोबाइल बरामद किये गये। वहीं, ईचाक से दबोचे गये लड़कों के पास से 7 ग्राम ब्राउन शुगर, 7 बाइक जब्त किये गये। इनमें से कुछ लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है। उदय कुमार उर्फ नवल दांगी के खिलाफ 5 मामले पहले से दर्ज हैं। इरफान अंसारी उर्फ जिगर के खिलाफ 3 मामले हैं। वहीं, बबलु कुमार के खिलाफ 2 मामले पहले से दर्ज हैं।

    छापामारी दल में ये थे शामिल

    इस बड़ी कार्रवाई में एएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पेलावल इंस्पेक्टर शाहिद रजा, कटकमदाग थानेदार प्रमोद कुमार, लोगसिंगना थाना प्नभारी शांत केरकेट्टा, ईचाक थानेदार गौतम कुमार, पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय और तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल के कर्मी शामिल थे।

    Also Read : चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया… जानें कैसे

    14 arrested with brown sugar and marijuana Major blow to drug abuse in Hazaribagh ब्राउन शुगर और गांजा के साथ एक गिरफ्तार हजारीबाग में नशाखोरी पर बड़ी चोट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया… जानें कैसे
    Next Article सभी वन प्रमंडलों को इको सिस्टम सुधार का टारगेट, संजीव कुमार ने बैठक में लिया अहम फैसला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026
    आदिवासी

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    Latest Posts

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.