Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया… जानें कैसे
    झारखंड

    चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया… जानें कैसे

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रफ्तार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कौरा-घोरीघाट मुख्य पथ पर बारेबांध के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं।

    इलाज के लिए जा रहे थे, रास्ते में उजड़ गया घर

    मृतक की पहचान बिहार के सोहैल थाना क्षेत्र के सेवती टोला (नौखिला) निवासी सनोज भारती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सनोज अपनी पत्नी कविता देवी और बहन रिंकू देवी को बाइक पर बैठाकर इलाज के लिए रानीगंज जा रहा था। भरही बारेबांध के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गई। आसपास के लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर सड़क से सटाकर खड़ा था, जिससे सामने से आ रही बाइक को संभलने का मौका नहीं मिला।

    ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी

    हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। घोरीघाट के पंचायत समिति सदस्य के पति राजन कुमार ने इंसानियत दिखाते हुए तीनों को तुरंत निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। सभी को प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सनोज को मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिवार के लिए यह यकीन करना मुश्किल था कि जो कुछ देर पहले तक साथ था, वह अब नहीं रहा।

    पत्नी और बहन की हालत नाजुक

    सनोज की पत्नी कविता और बहन रिंकू की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। दोनों का इलाज जारी है। इधर, गांव में जैसे ही हादसे की खबर पहुंची, मातम छा गया। सनोज अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    सड़क पर खड़े वाहनों को लेकर लोगों में गुस्सा

    स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे लापरवाही से खड़े किए जाने वाले भारी वाहनों पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ऐसी लापरवाही अक्सर हादसों की वजह बनती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे असुरक्षित तरीके से वाहन खड़े करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर, दोनों वजहों से हुआ या नहीं, इसकी पड़ताल की जा रही है।

    Also Read : धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान की संपत्ति पर कुर्की-जब्ती, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

    Accident Barebandh Chatra high speed bike injured Kaura-Ghorighat main road Local News Pratappur police station Road Accident road safety tractor collision young man died कौरा-घोरीघाट मुख्य पथ चतरा जख्मी ट्रैक्टर टक्कर तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना प्रतापपुर थाना बारेबांध युवक मौत सड़क सुरक्षा सड़क हादसा स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रिंस खान पर प्रशासन का शिकंजा, वासेपुर के घर में अधूरी जब्ती पूरी
    Next Article हजारीबाग में नशाखोरी पर बड़ी चोट, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ 14 गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026
    Latest Posts

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.