Jamtara : नाला इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को मंईयां सम्मान योजना के सकारात्मक प्रभाव की झलक देखने को मिली। योजना की मदद से आत्मनिर्भर बनी उमा रानी चक्रवर्ती के ठेले (गुमटी) का उद्घाटन झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने विधिवत रूप से किया।
उमा रानी चक्रवर्ती ने बताया कि उन्होंने मंईयां सम्मान योजना के तहत पिछले 17 महीनों में मिली राशि को बचाकर करीब 42 हजार रुपये जमा किए। इसी राशि से उन्होंने ठेला खरीदा और छोटा व्यवसाय शुरू किया। उन्होंने कहा कि पहले आर्थिक तंगी के कारण कई परेशानियां थीं, लेकिन अब आमदनी का साधन मिलने से परिवार की स्थिति बेहतर हुई है और बेटे की पढ़ाई भी आसानी से हो पा रही है।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि उमा रानी ने साबित कर दिया है कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने योजना से जुड़ी अन्य महिलाओं से भी आगे बढ़ने और स्वरोजगार अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज और विद्यालय के शिक्षक, जेएसएलपीएस के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Also Read : राजस्थान में राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में 28 पदों पर भर्ती, आवेदन कल से शुरू
Also Read : सिमरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार से अधिक कोडीन सिरप की बोतलें बरामद

