Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 2:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को ईडी ने किया गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को ईडी ने किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2022No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों से जुड़े धन शोधन के एक मामले में बुधवार को महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार किया है। एनसीपी नेता नवाब मलिक से ईडी ने सुबह पूछताछ शुरू की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक ने कहा कि मैं लड़ूंगा, डरूंगा नहीं।

    गिरफ्तारी से पहले ईडी के अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 62 वर्षीय नेता मलिक यहां बैलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित ईडी कार्यालय में सुबह आठ बजे पहुंचे और एजेंसी ‘धन शोधन निवारण अधिनियम’ (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज कर रही है।

    मलिक पिछले कुछ महीनों से चर्चा में हैं, जब से उन्होंने एंटी ड्रग्स एजेंसी एनसीबी के मुंबई क्षेत्र के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े के विरुद्ध निजी और सेवा से जुड़े आरोप लगाए थे। मलिक के दामाद समीर खान को गत वर्ष मादक पदार्थ के एक मामले के एक मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।

    अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त और हवाला लेनदेन के संबंध में ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में छापेमारी की थी और एक नया मामला दर्ज किया था जिसके बाद मलिक को गिरफ्तार किया गया है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : अखिलेश और शिवपाल यादव की जीत पर लगने लगी है बाजियां
    Next Article मंत्री बन्ना गुप्ता का जेएमएम पर आरोप, कांग्रेस के वोट बैंक को नाश कर रही गठबंधन सरकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : कांके में युवती पर फेंका तेजाब, अस्पताल में इलाजरत

    July 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन कारोबारी मस्त, खतियान धारी पस्त… मोटी रकम की खातिर फट रहा जमीन का खतियान

    July 26, 2025
    चाईबासा

    झाड़ियों से मिली नवजात बच्ची, तन पर एक कपड़ा तक नहीं

    July 26, 2025
    Latest Posts

    एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने डायरेक्टर पर चप्पल से किया हमला, 25 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

    July 26, 2025

    खाद्य निगम के लेखापाल पर अवैध वसूली का आरोप, जांच के लिए टीम बनी

    July 26, 2025

    बिहार में होम गार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान महिला के साथ सामूहिक बलात्कार…

    July 26, 2025

    BREAKING : कांके में युवती पर फेंका तेजाब, अस्पताल में इलाजरत

    July 26, 2025

    मैनचेस्टर टेस्ट : इंग्लैंड की मजबूत पकड़, जो रूट का ऐतिहासिक शतक

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.