Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में लंपी वायरस की आहट, प्रशासन सतर्क
    झारखंड

    रांची में लंपी वायरस की आहट, प्रशासन सतर्क

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची जिले में एक बार फिर लंपी वायरस के लक्षणों ने दस्तक दी है। जिला पशुपालन विभाग के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में मवेशियों में इस संक्रमण से मिलते-जुलते लक्षण पाए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी पशु की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

    जिला पशुपालन पदाधिकारी कविंद्र नाथ सिंह ने जानकारी दी कि संक्रमण के मामले जरूर सामने आए हैं, लेकिन हालात चिंताजनक नहीं हैं। उन्होंने बताया, “जहां भी लक्षण देखे गए हैं, वहां तत्काल प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जा रही है और टीकाकरण अभियान भी तेज़ी से चल रहा है।”

    संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन (IAHP) की एक टीम जल्द ही प्रभावित इलाकों से नमूने इकट्ठा करेगी।

    लंपी त्वचा रोग मुख्य रूप से मच्छर, मक्खी, जूं, ततैया के काटने और दूषित भोजन-पानी के माध्यम से फैलता है। इससे मवेशियों को बुखार आता है और उनकी त्वचा पर गांठें बन जाती हैं। कई मामलों में यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

    अधिकारियों के अनुसार, सबसे पहले चांडहो और अनगढ़ा क्षेत्रों से लक्षणों की खबरें मिली थीं, लेकिन वहां अब स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है ताकि बीमारी आगे न बढ़े।

    Also Read : RJD नेता के बेटे की ह’त्या, बॉडी सरैया पुल के पास मिली

    IAHP ग्रामीण झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य चांडहो अनगढ़ा झारखंड खबरें पशु टीकाकरण पशु सुरक्षा पशुपालन विभाग मवेशियों की देखभाल मवेशी रोग रांची समाचार लंपी वायरस लंपी स्किन डिजीज वायरस संक्रमण संक्रमण नियंत्रण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRJD नेता के बेटे की ह’त्या, बॉडी सरैया पुल के पास मिली
    Next Article पुंछ में दो आतंकवादी गिरफ्तार, AK-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.