Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पटना में प्रेमी-प्रेमिका की ह’त्या, रेलवे ट्रैक पर मिले श’वों के टुकड़े, पुलिस ने बताया ऑनर कि’लिंग
    क्राइम

    पटना में प्रेमी-प्रेमिका की ह’त्या, रेलवे ट्रैक पर मिले श’वों के टुकड़े, पुलिस ने बताया ऑनर कि’लिंग

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2025Updated:September 12, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रेमी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के पटना-गया रेल खंड के पोठाही हॉल्ट के पास शुक्रवार सुबह एक प्रेमी-प्रेमिका के शव रेलवे ट्रैक पर मिले। दोनों के शव 6 टुकड़ों में बंटे हुए थे। पुलिस ने इसे ऑनर किलिंग का मामला बताया है। मृतकों की शिनाख्त सुबोध कुमार (19) और लवली कुमारी (16) के तौर पर की गई है। सुबोध श्रीरामपुर गांव और लवली छातीपुर गांव की रहने वाली थी। दोनों धनरूआ थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

    6 सितंबर को घर से भागे थे दोनों

    पुलिस के मुताबिक, सुबोध और लवली 6 सितंबर को अपने घर से भाग गए थे। इसके बाद वे पटना के रामकृष्ण नगर में किराए के मकान में रह रहे थे। लवली के परिवार ने 7 सितंबर को थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था, जिसमें सुबोध को आरोपी बनाया गया था। जांच में पता चला कि 11 सितंबर को परिवार को दोनों के किराए के मकान का पता चला। उसी रात दोनों की हत्या कर उनके शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिए गए।

    पुलिस का दावा : हत्या को छिपाने की कोशिश

    मसौढ़ी के SDPO कन्हैया सिंह ने बताया कि यह प्रेम-प्रसंग का मामला है। हत्या के बाद शवों को ट्रैक पर फेंका गया ताकि इसे आत्महत्या या ट्रेन हादसा दिखाया जा सके। शवों पर हमले के निशान भी मिले हैं। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और FSL टीम जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि हत्या में परिवार के लोग शामिल हो सकते हैं।

    लवली की दादी ने लगाया था अपहरण का आरोप

    लवली की दादी लीला कुमारी ने 7 सितंबर को पुलिस में शिकायत की थी कि 6 सितंबर की रात 7:30 बजे वे अपनी पोती के साथ शौच के लिए निकली थीं। तभी सुबोध और दो अन्य लोग बाइक से आए और गाली-गलौज करने लगे। दादी के मुताबिक, सुबोध ने उनके सिर पर पिस्टल तानकर लवली को जबरन बाइक पर बिठाकर ले गया।

    तीसरे दोस्त की तलाश में पुलिस

    पुलिस ने बताया कि सुबोध और लवली की मदद करने वाला उनका एक दोस्त भी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या के पीछे की सटीक वजह का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

    Also Read : फिर खुलेगा माता का द्वार, 14 सितंबर से शुरू हो सकती है वैष्णो देवी यात्रा

    body parts found on railway track Lovers murdered in Patna police called it honour killing पटना में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या पुलिस ने बताया ऑनर किलिंग रेलवे ट्रैक पर मिले शवों के टुकड़े
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोल्हान विश्वविद्यालय में शिक्षा सुधार की नई पहल: सेमेस्टर, पीएचडी, और नर्सिंग पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव
    Next Article CM हेमंत सोरेन से जेसोवा प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, दिया दिवाली मेले का सपरिवार आमंत्रण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    बिहार

    बिहार : बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

    September 18, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.