Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»संस्कार हेल्थ सेंटर पर पथराव से लाखों का नुकसान, विधायक की पहल पर समझौता
    क्राइम

    संस्कार हेल्थ सेंटर पर पथराव से लाखों का नुकसान, विधायक की पहल पर समझौता

    Team JoharBy Team JoharJune 2, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : मिहिजाम नगर परिषद स्थित संस्कार हेल्थ सेंटर में बीते रात तोड़फोड़ की घटना घटित हुई है. भीड़ में शामिल शरारती तत्वों के ने शहर के संस्कार हेल्थ सेंटर में तोड़ फोड़ की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती एक महिला को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई परंतु अन्यत्र कहीं उसकी मृत्यु हो जाने से आक्रोशित लोगों ने इसी अस्पताल पर हमला बोल दिया. जिसमें पथराव और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना में पुलिस के एक जवान के घायल होने की सूचना है. जिसका इलाज कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि एक प्रसूति की नार्मल डिलीवरी के बाद मौत हो जाने की बात कही जा रही है. हालांकि इस दौरान सूचना मिलते ही तत्काल मिहिजाम के थाना प्रभारी राजीव कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस के पहुंचने पर भीड़ तितर बितर हो गई. लेकिन भीड़ में शामिल शरारती तत्वों के द्वारा पत्थर बाजी की घटना को अंजाम दिया गया. घटना की सूचना जामताड़ा जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी को दिया गया. जामताड़ा से प्रशिक्षु डीएसपी चंद्रशेखर, पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र नाथ यादव सहित अन्य घटना स्थल पर पहुंचे. स्थानीय विधायक डॉ इरफान अंसारी, मिहिजाम के निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, उपाध्यक्ष शांति देवी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे. इस अस्पताल के डॉ दुर्गेश झा ने घटना को लेकर बताया कि यह एक टारगेट प्रोग्राम है. उन्होंने कहा कि जिस महिला का यहां इलाज किया गया वह बंगाल की रहने वाली थी, जबकि जिन लोगों ने अस्पताल पर हमला किया उसमें ज्यादातर अन्य जगहों के और मिहिजाम के बताए गए. जिनका इस मरीज से कोई लेना-देना नहीं. उन्होंने बताया कि गंभीर अवस्था में प्रसूति महिला को यहां लाया गया था और मैंने अथक प्रयास कर नॉर्मल डिलीवरी करवाया. जच्चा बच्चा दोनों यहां तीन दिनों तक स्वस्थ रहे और उनके परिजन भी काफी खुश थे. जब यहां से निकालने की बारी आई तो उससे पूर्व खाना खाते हुए सरकने के कारण महिला की स्थिति पुनः गंभीर होने लगी. किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की बात कह कर उनके परिजन उसे जिंदा अवस्था में यहां से लेकर गए थे. लेकिन भीड़ ने गलत आरोप लगाकर अस्पताल पर हमला किया. उन्होंने बताया कि करीब 4-5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. बाद में विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के पहल पर आपसी समझौते से मामले को रफा दफा कर दिया गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि विधायक के पहल पर समझौता हो गया है.

    अस्पताल जामताड़ा तोड़फोड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत, घर में छाया मातम
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 03 June 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.