Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 2:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में टीका को लेकर लगी लंबी-लंबी कतार, घंटों इंतजार के बाद लोग हो रहे मायूस
    झारखंड

    रांची में टीका को लेकर लगी लंबी-लंबी कतार, घंटों इंतजार के बाद लोग हो रहे मायूस

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड को तीन दिन पहले कोविशील्ड वैक्सीन का 7 लाख 43 हजार 770 डोज मिला है. इसके बावजूद शनिवार को राजधानी के टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. स्थिति यह है कि टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगवाने पहुंचे लोगों की लंबी-लंबी कतार खड़ी है. यह स्थिति रिम्स, सदर अस्पताल के टीकाकरण केंद्रों पर ही नहीं, बल्कि जिले के 75 टीकाकरण केंद्रों की है.

    रिम्स स्थित टीकाकरण केंद्र पर अलग-अलग इलाकों से पहुंचे अरविंद, श्रवण, पिंकी, अदिति ने कहा कि टीकाकरण केंद्र पर कुछ भी अच्छा नहीं है. अरविंद कहते हैं कि सुबह 10 बजे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन दो बजे तक टीका नहीं लगा. उन्होंने कहा कि कभी लंच टाइम, तो कभी टीका नहीं होने की बात कह कर इंतजार करवाया जा रहा है. वहीं, पैरवी वाले लोग धड़ल्ले से टीका लगवाकर निकल रहे हैं. अदिती कहती हैं कि घंटों से लाइन में खड़े हैं. उन्होंने कहा कि कोई सही जानकारी भी देने वाला नहीं है.

    सुचारू रूप से हो रहा है कोरोना वैक्सीनेशन

    कोरोना वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ शशि भूषण खलखो ने कहा कि किसी टीकाकरण केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि जिले में 74-75 केंद्र है और सभी केंद्रों पर कोविशील्ड का टीका उपलब्ध है. डॉ शशि भूषण ने कहा कि कोवैक्सीन का टीका उपलब्ध नहीं है. इससे थोड़ा-बहुत टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भीड़ दिख रही होगी.

    corona vaccine
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘वो मुझे छू रहा था, धक्का मारा और भाग आई’, ‘तारक मेहता’ की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
    Next Article सब्जी विक्रेता और मजदूर निकले सरकार गिराने की साजिश रचने के आरोपी,ली-लैक होटल से हुए थे गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026
    जमशेदपुर

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026
    Latest Posts

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026

    रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच : अजय सिंह

    April 28, 2026

    झारखंड कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर, रांची में दो नए फ्लाईओवर को मंजूरी

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.