Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»प्राचीन दिउड़ी मंदिर में ताला विवाद, जानें क्यों आमने-सामने हैं पुजारी और पाहन
    झारखंड

    प्राचीन दिउड़ी मंदिर में ताला विवाद, जानें क्यों आमने-सामने हैं पुजारी और पाहन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: जिले के तमाड़ प्रखंड में स्थित है प्राचीन दिउड़ी मंदिर, जिसका निर्माण लगभग 700 साल पहले कराया गया था. इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां के 15 पुजारियों में से आधे ब्राह्मण और आधे आदिवासी पाहन हैं. स्थानीय लोगों के लिए यह मंदिर उनकी आस्था का केंद्र है और बड़े-बड़े सेलिब्रेटी भी यहां आकर पूजा करते हैं जिसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह मंदिर विवाद का केंद्र बन गया है और स्थिति यह है कि शुक्रवार छह सितंबर को कुछ लोगों ने मंदिर में ताला जड़ दिया था

    मंदिर से जुड़ा विवाद
    आदिवासी समन्वय समिति के लक्ष्मी नारायण मुंडा का कहना है कि दिउड़ी मंदिर का हिंदूकरण किया जा रहा है जबकि यह आदिवासियों का मंदिर है. यहां आदिवासी पाहन ही पूजा कराते हैं, जब तमाड़ के राजा यहां पूजा करने आते थे, तो वे अपने साथ पंडा को लेकर आते थे और उस वक्त वह पूजा कराता था. यह मंदिर मुंडारी खूंटकटी जमीन है ( आदिवासियों द्वारा जंगल साफ कर बनाई गई जमीन) इसपर किसी ब्राह्मण का अधिकार कैसे हो सकता है? दूसरा यह कि यहां मंदिर ट्रस्ट का निर्माण गलत तरीके से किया गया है, ना तो उसे ग्राम सभा ने पास किया है और ना ही उसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी है. यह आदिवासियों का सरना स्थल है, इसलिए हम ट्रस्ट को भंग करने की मांग कर रहे हैं. हमारे पास इससे संबंधित तमाम दस्तावेज भी मौजूद हैं.

    एसडीओ मोहनलाल मरांडी का कहना है कि यह विवाद पर्यटन विभाग की ओर से जारी 8 करोड़ के फंड से जुड़ा है. ट्रस्ट पर कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि ट्रस्ट का गठन तो 2021 में ही हो गया था. जहां तक जमीन विवाद का मसला है तो मंदिर के नाम पर दो प्लॉट है, पुराने समय में तमाड़ के राजाओं ने यह जमीन मंदिर के नाम पर दी होगी. अभी कोई विवाद नहीं है और स्थिति भी तनावपूर्ण नहीं है. सबकुछ सामान्य है. अगर ग्रामीणों को जमीन को लेकर कुछ विवाद है, तो वे कानूनी तरीके से कोर्ट में जाएं और फैसला करवाएं.

     

    आदिवासी कानूनी ट्रस्ट तमाड़ ताला दिउड़ी मंदिर पाहन पूजा प्राचीन फैसला मंदिर विभाग विवाद सरना स्थल हिंदूकरण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोजपा के जिलाध्यक्ष ने की बैठक, संगठन को जिला में करेंगे मजबूत
    Next Article तीन साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, 8 लाख नगद और दो बाइक बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    क्राइम

    शुक्राणु नहीं मिलने से दुष्कर्म के आरोप को गलत साबित करने वाला आधार नहीं माना जा सकता, पीड़िता का बयान ही काफीः झारखंड हाईकोर्ट

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेल्लौर में छह वर्षीय अनूप के कान का होगा इलाज, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिए 10 लाख रुपये

    October 15, 2026
    क्राइम

    साहिबगंज हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, साक्ष्यों में विरोधाभास के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के 9 नेताओं की याचिका पर SC ने जारी किया नोटिस, CJI बोले- एक याचिकाकर्ता के आचरण पर भी पूछेंगे सवाल

    October 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026

    झारखंड : 24 अक्टूबर को रांची में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल

    October 15, 2026

    पीड़िता और दोस्त ने कोर्ट में नहीं पहचाना आरोपी, नाबालिग से छेड़छाड़ और लूट के मामले में बरी

    October 15, 2026

    शुक्राणु नहीं मिलने से दुष्कर्म के आरोप को गलत साबित करने वाला आधार नहीं माना जा सकता, पीड़िता का बयान ही काफीः झारखंड हाईकोर्ट

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.