Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JMM पर जमकर बरसे लोबिन, कहा- राजमहल से लड़ूंगा निर्दलीय चुनाव
    झारखंड

    JMM पर जमकर बरसे लोबिन, कहा- राजमहल से लड़ूंगा निर्दलीय चुनाव

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो से बागी हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता लोबिन हेंब्रम ने अब खुल कर बगावत करने की ठान ली है. बुधवार को लोबिन ने एक प्रेस वार्ता में मीडिया से बातें करते हुए झामुमो के खिलाफ खुल कर कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि मुझे बागी बोला जाता है. मैं पूछना चाहता हूं कि झामुमो बागी है या मैं बागी हूं. उन्होंने कहा कि झामुमो के मेनिफेस्टो को देख कर लोगों ने झामुमो पर विश्वास जताया था. इसलिए जनता ने अपना कीमती बहुमत देकर हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के पद पर बिठाया था. लेकिन गद्दी पर बैठने के बाद हेमंत सोरेन सिद्धांतहीन हो गए. हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पार्टी के मेनिफेस्टो को दरकिनार कर दिया. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस चीज को भूल गए.

    हेमंत सोरेन मेनिफेस्टो को भूल गए, मैं नहीं 

    उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन मेनिफेस्टो को भूल गए कि वो कैसे और किन बातों पर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आए, लेकिन मैं नहीं भुला. मैंने इन बातों को सदन पर रखा. मगर मेरी इन बातों को लेकर मुझे झामुमो ने बागी करार दिया. लेकिन मैं बागी हूं या झामुमो बागी है यह सबको समझ आता है. उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि लोबिन हेंब्रम बागी नहीं है, झामुमो बागी है. लोबिन ने कहा कि जमीन लूटा जा रहा है, नौकरी में भी लूट मची हुई है. कुछ दिनों पहले कनीय अभियंताओं की वैकेंसी निकाली गई, वह यहां के लोगों के लिए नहीं बल्कि बाहर के लोगों के लिए थी. वहीं एक और वैकेंसी निकली टीचरों के लिए, वह भी यहां के नहीं बल्कि बाहर के लोगों के लिए निकाली गई. मैंने कहा भी था की 1932 का खतियानी या में जो भी खतियानधारी है, उन्हीं को इन सभी नौकरियों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी. लेकिन यह नहीं हुआ. मैंने ये बात उठाई तो झामुमो ने मुझे फिर से बागी का करार दिया.

    राजमहल की जनता विजय हांसदा को नहीं चाहती 

    उन्होंने कहा कि जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी, तब से संगठन शिथिल हो गया है.  मैंने कहा कि झामुमो हमेशा बीजेपी के साथ लड़ाई लड़ती आ रही है. लेकिन बीजेपी बहुत आगे निकल गया. उन्होंने कहा कि राजमहल विधानसभा अंतर्गत मैं अभी विधायक हूं. यहां की जनता कहती है कि विजय हांसदा को हम लोग नहीं चाहते हैं. मैंने इस बाबत राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से बात की. लेकिन मेरी बात सुनी नहीं गई. यहां तक की कांग्रेस से भी बात हुई तो इस बात पर कांग्रेस ने भी कहा कि अगर विजय हांसदा राजमहल से लड़ते हैं तो हमें झामुमो के साथ खड़े रहने के लिए सोचना होगा.

    सच के लिए हमेशा अपनी आवाज उठाऊंगा

    लोबिन हेंब्रम ने कहा कि मैं चाहता हूं कि झामुमो पार्टी बची रहे. मेरी बात को नहीं सुना जा रहा है. हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. लेकिन हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद लॉ ऑफ नेचर के अनुसार बसंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनना चाहिए था या फिर घर की बड़ी बहू सीता सोरेन को, लेकिन यह भी नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि झामुमो बिखरने और बिकने के कगार पर है. सच के लिए मैं हमेशा अपनी आवाज उठाऊंगा. उन्होंने कहा कि लोगों के हिसाब से मैं आज झामुमो में नहीं हूं. लेकिन मैं निर्दलीय ही चुनाव लड़ूंगा और जीतूंगा और अगर चुनाव लड़ूंगा भी तो झामुमो को जीताने के लिए ही. मैं झामुमो को बचाने के लिए हमेशा लड़ाई लड़ता रहूंगा. जिसके लिए झारखंड राज्य का निर्माण हुआ उस जंगल, जमीन को मैं नहीं छोडूंगा.

    ये भी पढ़ें: राजभवन के एजेंट की तरह काम न करे RU कुलपति, आचार संहिता में वोकेशनल कोर्स के शिक्षकों की उम्र बढ़ाना अनुचित

    1932 खतियान Johar Live आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झामुमो झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर निर्दलीय न्यूज हेडलाइन बसंत सोरेन मुख्य समाचार मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रांची राजमहल लेटेस्ट न्यूज लोबिन हेंब्रम विजय हांसदा सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, लोकसभा चुनाव को लेकर दिए टिप्स
    Next Article कांग्रेस महासचिव का पीएम पर हमला, महंगाई-बेरोजगारी पर बात क्यों नहीं करते नरेंद्र मोदी

    Related Posts

    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.