Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शराब घोटाला: मार्शन इनोवेटिव के निदेशक जगन भाई तुकाराम गिरफ्तार, एसीबी लेकर आई रांची
    जोहार ब्रेकिंग

    शराब घोटाला: मार्शन इनोवेटिव के निदेशक जगन भाई तुकाराम गिरफ्तार, एसीबी लेकर आई रांची

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2025Updated:December 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में सामने आए शराब घोटाले की जांच के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने अहमदाबाद से मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जगन भाई तुकाराम को गिरफ्तार किया है।

    एसीबी के अनुसार, आरोप है कि जगन भाई तुकाराम की कंपनी ने फर्जी बैंक गारंटी के सहारे झारखंड में मैनपावर सप्लाई का ठेका हासिल किया था। यह मामला राज्य के शराब नीति घोटाले से जुड़ा हुआ है।

    रविवार को एसीबी की टीम उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर रांची लेकर पहुंची। रांची एयरपोर्ट पर एसीबी टीम की निगरानी में जगन भाई तुकाराम को लाया गया, जहाँ से उन्हें आगे की पूछताछ के लिए एसीबी कार्यालय ले जाया गया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    एसीबी अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से शराब घोटाले की जांच को नई दिशा मिलेगी। इससे पहले भी इस मामले में कई अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के निदेशकों से पूछताछ और गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। शराब नीति से जुड़े इस घोटाले को राज्य के बड़े भ्रष्टाचार मामलों में से एक माना जा रहा है, जिसकी जांच अभी जारी है।

    Also Read : गुमला जिले में धान खरीदारी की तैयारियां पूरी, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधा

    Also Read :  गुमला जिले में धान खरीदारी की तैयारियां पूरी, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधा

    arrested and brought to Ranchi by the ACB. director of Marson Innovative Liquor scam: Jaggan Bhai Tukaram
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला जिले में धान खरीदारी की तैयारियां पूरी, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधा
    Next Article हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम-डोडा के साथ दो तस्करों को दबोचा

    Related Posts

    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026
    Latest Posts

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.