Ranchi : झारखंड शराब घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रमुख आरोपी नवीन केडिया को गोवा से गिरफ्तार कर लिया है। केडिया छत्तीसगढ़ के दुर्ग का रहने वाला है। एसीबी उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाएगी। रांची पहुंचने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर पूछताछ की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, केडिया जमानत नहीं मिलने के बाद से फरार था। पहले एसीबी ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इसके अलावा उसने अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। एसीबी की नजर अब अन्य आरोपियों पर भी बनी हुई है और जांच लगातार जारी है।
Also Read : बिहार में पंचायत चुनाव 2026: ईवीएम और नया आरक्षण रोस्टर के साथ होने वाले हैं ऐतिहासिक चुनाव
Also Read : रांची में सोना-चांदी के रेट में तेजी, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
Also Read : शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
Also Read : पटना में सड़क पर मलबा फेंकना पड़ेगा महंगा, नगर निगम वसूलेगा 1500 जुर्माना


