Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»लीग क्रिकेट प्रतियोगिता: तरुण क्रिकेट क्लब बनी विजेता, किया गया सम्मानित
    खेल-सिनेमा

    लीग क्रिकेट प्रतियोगिता: तरुण क्रिकेट क्लब बनी विजेता, किया गया सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई. इस फाइनल मुकाबले में तरुण क्रिकेट क्लब की टीम ने गुमला जाइंट्स की टीम को 58 रन से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए तरुण क्रिकेट क्लब ने सभी विकेट खोकर 154 रन बनाए. जिसमें अतुल राज ने 55 और संजीव कुमार ने 40 रनों का योगदान दिया. वहीं सुनील उरांव ने 4 और सनी कुमार ने 3 विकेट झटके. जवाबी पारी खेलने उतरी गुमला जाइंट्स की टीम 96 रन पर ऑल आउट हो गई. जिसमें सुभाष लकड़ा ने 37 और कृष्णा उरांव में 25 रनों का योगदान दिया. तरुण सी सी की ओर से आयुष राज ने 5 और राहुल कुमार ने 4 विकेट झटके.

    समापन समारोह के मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि खेल के साथ पढ़ाई भी बहुत जरूरी है. अतिथियों द्वारा विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच सहित बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में बेस्ट बैट्समैन का खिताब सौरभ कुमार सिंह, बेस्ट बॉलर सुनील उरांव, बेस्ट फील्डर दिग्विजय कुमार महतो, इमेजिंग प्लेयर सौरभ कुमार सिंह, मैन ऑफ़ द सीरीज सुनील उरांव को दिया गया. अंपायर की भूमिका में सौरभ कुमार अंकित और सौरभ कुमार सिंह थे. गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि खिलाड़ी पूरी मेहनत करते हुए आगे बढ़े. निश्चित रूप से सफलता मिलेगी. वहीं, सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया.

    मौके पर मुख्य रूप से सुनील कुमार, मनोज चौधरी, विकास अग्रवाल, बाघम्बर ओहदार सहित अन्य लोग मौजूद थे. मंच का संचालन सचिव जितेंद्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया.

    आज की खबर करंट न्यूज गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतीन राज्यों में भाजपा को मिले स्पष्ट जनादेश ने राजनीति को नई दिशा दी : बाबूलाल मरांडी
    Next Article पारस ने परखा बच्चों का टैलेंट, कांप्टीशन में बच्चों ने की आकर्षक पेंटिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फॉरेस्ट क्लीयरेंस में फंसी 5 खदानें, झारखंड सरकार ने रद्द की लीज; अब दोबारा नीलामी

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.