Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 4:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Uncategorized»लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सात उग्रवादी गिरफ्तार
    Uncategorized

    लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सात उग्रवादी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2024Updated:June 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार: लातेहार में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस दौरान पुलिस ने सात उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. उसके बाद सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया. ये जानकारी पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी.
    एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में दीपक उरांव (ईचाबार, नावागढ़), इस्लाम अंसारी उर्फ रवि (लेधपा बेन्दी), रूपेश कुमार (जामुन टोला, पोचरा), सुजीत कुमार उर्फ सुजु (ठाकुरपाड़ा, नावागढ़), रितेश कुमार रवि (नावागढ़), संजय भुईयां (दीपका टोली, बालूमाथ) व अजय सिंह (नगड़ी पांकी, पलामू) शामिल हैं. सभी की गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के इचाबार गांव से रविवार को हुई है. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से दो लोडेड देसी रिवॉल्वर, एक लोडेड देसी कट्टा, 315 बोर की चार गोलियां, चार मोबाइल, पांच हजार रुपए कैश, टीएसपीसी के तीन पर्चे व तीन मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि दीपक उरांव व इस्लाम अंसारी जेल से छूटने के बाद इस क्षेत्र में टीएसपीसी उग्रवादी संगठन को मजबूत करने के लिए कुछ युवकों के साथ गिरोह बनाकर ज्ञानचंद पांडेय, टन्नू सिंह व गोविंद साव समेत कई ईंट-भट्ठा मालिकों को फोन कर लेवी की मांग करते थे. लेवी नहीं देने पर टन्नू सिंह के ईंट-भट्ठे में मजदूरों के साथ मारपीट भी की थी.

    क्राइम नक्सली पुलिस लातेहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअदाणी ग्रुप के कर्मचारियों ने किया 300 यूनिट रक्तदान 
    Next Article स्वच्छता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

    Related Posts

    Uncategorized

    पीएम मोदी 22 सितंबर को करेंगे अरुणाचल में फ्रंटियर हाईवे और जलविद्युत परियोजनाओं की शुरुआत

    September 16, 2025
    Uncategorized

    10 हजार महीना कमाने वाले कुक के नाम पर 46 करोड़ का फर्जीवाड़ा, इनकम टैक्स की नोटिस पर खटखटाया HC का दरवाजा

    September 10, 2025
    झारखंड

    552 सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि बढ़ाने पर मंथन, डीआईजी ने भेजा प्रस्ताव

    August 26, 2025
    Latest Posts

    निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को ACB कोर्ट से झटका, बेल रिजेक्ट

    September 16, 2025

    पीएम मोदी 22 सितंबर को करेंगे अरुणाचल में फ्रंटियर हाईवे और जलविद्युत परियोजनाओं की शुरुआत

    September 16, 2025

    JSSC-CGL पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट में उठे सवाल, अगली सुनवाई में हो सकता है बड़ा फैसला…

    September 16, 2025

    बालू माफियाओं ने चतरा प्रशासन को दी खुली चुनौती, CO के बॉडीगार्ड पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर

    September 16, 2025

    धनबाद के वासेपुर में NIA की छापेमारी, शाहबाज अंसारी के घर पर टीम ने दी दबिश

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.